Latest Updates

दिल्ली में लगातार दूसरे दिन भी पांच मौतें, अब तक 1154 लोग पॉजिटिव

कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने की रफ्तार जारी है। राजधानी में शनिवार के बाद रविवार को भी लगातार 5 कोरोना पॉजिटिव की मौत हाे गई। इससे मृतकों की संख्या बढ़कर 24 पहुंच गई है। वहीं, अब तक पॉजिटिव मामले 1154 हो गए हैं। इसमें 746 पॉजिटिव केस अंडर स्पेशल ऑपरेशन के है। रविवार को दिल्ली सरकार के डॉयरेक्टाेरेट जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेस की तरफ से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना के 85 नए केस आए। इसमें 26 केस ऐसे हैं जो या तो विदेश से लौटे हैं या किसी तरह संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए हैं।

वहीं, 34 मामले अंडर स्पेशल ऑपरेशन के हैं। दिल्ली सरकार के अलग-अलग अस्पतालों में कुल 1350 मरीज भर्ती है। इसमें 1102 कोरोना पॉजिटिव हैं। वहीं, 50 मरीज आईसीयू और 6 वेंटिलेटर पर है। 20 मरीजों को ऑक्सीजन पर रखा गया है। एलएनजेपी में 369, आरजीएसएसएच में 112, जीटीबी में 30, आरएमएल में 22, एलएचएमसी में 4, एसजेएच में 23 और एम्स झज्जर में 143 और निजी अस्पताल 34 और अन्य जगह 366 पॉजिटिव मरीज भर्ती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Five deaths in Delhi for the second consecutive day, 1154 people positive so far


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/delhi-ncr/news/five-deaths-in-delhi-for-the-second-consecutive-day-1154-people-positive-so-far-127157478.html
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();