Latest Updates

लॉकडाउन-2: गुड़गांव-फरीदाबाद रोड व बल्लभगढ़-सोहना रोड पर 3 मई तक बिना टोल चुकाए दौड़ सकेंगे कार्गो वाहन

लॉकडाउन अवधि के दूसरे चरण 3 मई तक गुड़गांव-फरीदाबाद रोड, गुड़गांव-फरीदाबाद रोड क्रेशर जोन और बल्लभगढ़-सोहना रोड पर मालवाहक वाहनों को टोल में छूट दी गई है। इन मार्गों पर वाहनों को 3 मई तक टोल नहीं देना होगा। ये टोल प्लाजा हरियाणा सरकार के लोक निर्माण विभाग के हैं और सरकार ने लॉक डाउन-2 की अवधि समाप्ति तक अर्थात 3 मई तक माल ढोने वाले वाहनों से टोल नहीं वसूलने के आदेश जारी किए हैं।

सरकारी प्रवक्ता के अनुसार उद्यमियों या विभागीय स्तर पर निर्माण-संचालन व हस्तांतरण (बीओटी) आधार पर संचालित प्रदेश के 15 टोल प्लाजा पर टोल वसूली या शुल्क न लेने के लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) विभाग के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। प्रवक्ता ने बताया कि लॉक डाउन के दौरान सभी माल ढुलाई के वाहनों को आवाजाही की अनुमति रहेगी, केवल व्यक्तियों के बिना वजह बाहर निकलने पर पाबंदी है। राज्य के विभिन्न जिलों में लोक निर्माण (भवन और सड़कें) विभाग द्वारा 15 कमर्शियल टोल प्लाजा चलाए जा रहे हैं।

इन टोल प्लाजा पर नहीं लगेगा टैक्स
सरकार के निर्णय अनुसार गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड, गुड़गांव-फरीदाबाद रोड क्रेशर जोन, बल्लभगढ़-सोहना रोड, बीएस-1 प्लाजा, बल्लभगढ़-सोहना रोड, बीएस-2 प्लाजा और नूंह जिला में फिरोजपुर झिरका-बिवान रोड पर 3 मई तक मालवाहक वाहनों से टोल टैक्स नहीं लिया जाएगा। इसी प्रकार, राजस्थान सीमा के पास टोल प्लाजा-18, नारनौल-निजामपुर रोड, टोल प्लाजा-24 पंजाब बॉर्डर के पास कैथल-पटियाला रोड, टोल प्लाजा-25, पंजाब सीमा के पास तोकर गांव पिहोवा-पटियाला रोड, टोल प्लाजा-27 दिल्ली बॉर्डर के पास रोहतक-खरखौदा-रोड़, टोल प्लाजा-39 होडल-नुह-पटौदी-पटौदा रोड तथा पुन्हाना-जुरहेड़ा रोड़ पर टोल प्लाजा-42 राजस्थान सीमा तक के टोल प्लाजा पर भी टोल नही वसूला जाएगा। पंजाब सीमा के पास टोल प्लाजा-23, कैथल-खनौरी मार्ग टोल प्लाजा-40, राय नाहरा बहादुरगढ़ रोड टोल प्लाजा-51, जटौली के बाद होडल-नूंह-पटौदी-पटौदा मार्ग पर टोल प्लाजा-52, पुन्हाना से लहानपुर श्री सिंगलहेड़ी, थेकरी, जमालगढ़, रानोता- मानोता से नूंह जिले में राजस्थान सीमा तक डोंडल रोड पर लगे टोल प्लाजा पर भी 3 मई तक टोल वसूली नहीं होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Lockdown-2: Cargo vehicles will be able to run on Gurgaon-Faridabad road and Ballabhgarh-Sohna road till May 3 without paying toll


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/delhi-ncr/news/lockdown-2-cargo-vehicles-will-be-able-to-run-on-gurgaon-faridabad-road-and-ballabhgarh-sohna-road-till-may-3-without-paying-toll-127195633.html
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();