Latest Updates

रेड जोन में चिह्नित किए गए सर्दी, खांसी, बुखार पीड़ितों का कल से होगा रैपिड टेस्ट, स्वास्थ्य विभाग को मिलीं 750 रैपिड किट

स्वास्थ्य विभाग द्वारा घोषित रेड जोन में चिह्नित सर्दी, खांसी, बुखार पीड़ितों का अब रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट होगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को 750 रैपिड किट मुहैया कराई गई हैं। यह टेस्ट सोमवार से शुरू होगा। इससे कोरोना वायरस की रोकथाम में काफी मदद मिलेगी। संभावित मरीजों की पहचान करने में भी आसानी होगी और उनका सही तरीके से उपचार हो सकेगा। क्योंकि इस टेस्ट की रिपोर्ट 30 मिनट में आ जाती है।
इस टेस्ट से संभावित मरीज की पहचान तुरंत
जिले में अभी तक कोरोना के 33 पॉजिटिव केस पाए गए हैं। इनमें से 18 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। साथ ही 14 अप्रैल से जिले में एक भी कोई नया केस नहीं आया है। इससे विभाग ने कुछ हद तक राहत की सांस ली है। साथ ही इस अभियान में रैपिड एंटी बॉडी टेस्ट को भी शामिल किया गया है। इससे चंद मिनट में संभावित मरीज की पहचान संभव हो सकेगी।

रैपिड किट से 30 मिनट में मिल जाएगी रिपोर्ट

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रैपिड किट से किए गए टेस्ट की रिपोर्ट लगभग 30 मिनट में आ जाती है। अधिकारियों का भी कहना है कि इस टेस्ट से यह सुनिश्चित नहीं होता कि व्यक्ति में कोरोना वायरस है या नहीं। मगर इसकी मदद से यह पता चल जाता है कि उसमें कोरोना वायरस से लड़ने वाली एंटीबॉडी बन रही हैं या नहीं। यह कोरोना के संभावित मरीजों की पहचान करने में मददगार है। एंटीबॉडी पॉजिटिव आती है तो कोरोना की जांच कराने की सलाह दी जाती है। अगर कोरोना जांच के लिए दिया गया सैंपल पॉजिटिव आया तो उसे कोरोना पॉजिटिव का कंफर्म केस माना जाता है। अगर एंटीबॉडी रैपिड टेस्ट निगेटिव आता है तो मरीज में किसी अन्य प्रकार का या कोई पुराना इंफेक्शन माना जाता है। उन्हें भी घर में अलग रहने की सलाह दी जाती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Cold, cough, fever victims who have been identified in the Red Zone will undergo rapid test from tomorrow, Health Department has received 750 rapid kits


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/delhi-ncr/faridabad/news/cold-cough-fever-victims-who-have-been-identified-in-the-red-zone-will-undergo-rapid-test-from-tomorrow-health-department-has-received-750-rapid-kits-127195625.html
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();