Latest Updates

दिल्ली की सात मंडियों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए टास्क फोर्स गठित

कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए दिल्ली की 7 मंडियों में सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराने के लिए टास्क फोर्स का गठन किया गया है। दिल्ली सरकार के विकास विभाग के मंत्री गोपाल राय ने सोमवार को मंडी संघों के साथ बैठक की। इसके बाद प्रत्येक मंडी में एक नोडल अधिकारी और 4 टास्क फोर्स का गठन किया गया। इसका काम सरकारी आदेशाें का पालन सुनिश्चित कराना और कामकाज पर नियमित नजर रखना है। दिल्ली कृषि मंडी बोर्ड के उपाध्यक्ष और विकास सचिव निगरानी के लिए जिम्मेदार होंगे। यदि सरकार के आदेशों का कोई उल्लंघन होता है, तो उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बता दें, अब मंडियों में कोई भी अंदर नहीं जा सकेगा। मंडियों में प्रवेश कूपन से मिलेगा। वहीं, मंडियां ऑड-ईवन के फॉर्मूले पर खुलेगी। साथ ही सब्जी के लिए मंडी सुबह 6 बजे से 11 बजे तक और फल के लिए दोपहर 2 बजे से 6 बजे तक खुलेगी। मंत्री गोपाल राय ने बताया कि मंडियों में सोशल डिस्टेसिंग की लगातार शिकायत आ रही थी। जिसके बाद एक नोडल अधिकारी और टास्क फोर्स गठित करने का निर्णय लिया। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Task Force constituted to carry out social distancing in seven mandis of Delhi


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/delhi-ncr/news/task-force-constituted-to-carry-out-social-distancing-in-seven-mandis-of-delhi-127163621.html
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();