Latest Updates

बदमाशों ने बैंक में घुसकर कैमरे पर स्प्रे मारकर 1.29 लाख लूटे

सोमवार देर रात को नकाबपोश बदमाशों ने बादशाहपुर स्थित कैनरा बैंक में लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश ने एटीएम ने घुसते ही सीसीटीवी कैमरे पर काला स्प्रे मार दिया। बदमाशों ने मशीन को काटकर कैश ट्रे में रखे 1.29 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। मंगलवार सुबह सूचना के बाद पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस जांच में सामने आया कि एटीएम में सुरक्षाकर्मी गार्ड भी नहीं था। बैंक प्रबंधक की शिकायत पर बादशाहपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। एसीपी प्रीतपाल ने बताया कि पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाली रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दरबारीपुर मोड़ स्थित कैनरा बैंक का एटीएम है। मंगलवार सुबह एटीएम लूट की सूचना के बाद पुलिस की तीन टीमें मौके पर पहुंची। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो सामने आया कि सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे सुनसान पड़े एटीएम में नकाबपोश बदमाश घुसा।

एटीएम में घुसते ही बदमाश ने सीसीटीवी पर काला स्प्रे मार दिया। बदमाशों ने एटीएम को कटर से काटते हुए कैश ट्रे में रखे एक लाख 29 हजार 500 रुपए लूटकर फरार हो गए। पुलिस को हालांकि सीसीटीवी बरामद नहीं हुई लेकिन अंदेशा जताया जा रहा है कि वारदात में 2 से 3 बदमाश शामिल थे। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/delhi-ncr/gurgaon/news/the-miscreants-broke-into-the-bank-and-sprayed-129-lakhs-with-spray-on-the-camera-127441098.html
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();