19 राज्यों के कई हिस्सों में बारिश, आज दिल्ली पहुंच सकता है मानसून
दक्षिण पश्चिमी मानसून देश के उत्तर, पश्चिम और पूर्वी हिस्से में तेजी से आगे बढ़ रहा है। बुधवार को पहाड़ी राज्यों से होते हुए मानसून ने राजस्थान के 12 जिलों में धमाकेदार एंट्री दी। इसके अलावा कच्छ और गुजरात, चंडीगढ़, उत्तरी पंजाब, उत्तर प्रदेश, पूरे उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल के सभी हिस्सों में भी मानसून पहुंच गया है। दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को जोरदार बारिश हुई।
मौैसम विभाग ने कहा है कि मानसून गुरुवार को दिल्ली में दस्तक देगा। अगर ऐसा हुआ तो वह तय 27 जून से 2 दिन पहले ही पहुंचेगा। वहीं हिमाचल के कांगड़ा में 11 सेमी, धर्मशाला में 9.6 सेमी बारिश हुई। इसके अलावा राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात, केरल, कर्नाटक समेत 19 राज्यों में कई जगह तेज और भारी बारिश हुई। उधर, बिहार के 13 जिलों में बाढ़ के हालात को देखते हुए एनडीआरएफ की 13 टीमें तैनात की जा रही हैं। शेष पेज 4 पर
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/delhi-ncr/news/rain-in-many-parts-of-19-states-monsoon-may-reach-delhi-today-127444619.html