Latest Updates

अधिकारी आने लगे काेराेना की चपेट में, हुडा प्रशासक समेत 3 डाॅक्टर संक्रमित

काेराेना की चपेट में अब जिले के अधिकारी भी आने लगे हैं। मंगलवार शाम आई रिपोर्ट में एचएसवीपी के प्रशासक समेत तीन डॉक्टरों की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। चारों अधिकारियों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। जबकि नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अभी तक 15 से अधिक कर्मचारी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रभारी, परिवार नियोजन कार्यक्रम के ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर और प्रसूति वॉर्ड में तैनात महिला रोग विशेषज्ञ भी संक्रमित पाई गई हैं। इनके अलावा एचएसवीपी के प्रशासक भी संक्रमित हो गए हैं।

बताया जाता है उनका रसोइया पिछले दिनों संक्रमित पाया गया था। इसके बाद सभी के सैंपल लिए गए थे। जब प्रशासन की रिपोर्ट आई तो वह संक्रमित पाए गए। कामरा गांव स्थित आईडीबीआई बैंक शाखा 3 दिन के लिए बंद कर दी गई है। इस बारे में गेट पर बाकायदा नोटिस चस्पा कर दिया गया है। बताया जाता है यहां कार्यरत कैशियर संक्रमित पाया गया है। इसके चलते बैंक शाखा को बंद कर दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/delhi-ncr/faridabad/news/officers-started-coming-to-kareena-3-doctors-including-huda-administrator-infected-127444531.html
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();