Latest Updates

घर में घुसकर महिला को धमकी देकर 50 हजार वसूलने की कोशिश में दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

अलीपुर इलाके में खुद को पत्रकार बताकर महिला के घर में घुसकर 50 हजार रुपए वसूलने की कोशिश करने वाले 3 आरोपियों में से 2 को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मनीष सिसौदिया और प्रदीप के रूप में हुई है। पुलिस दोनों के साथी रामा खत्री की तलाश में उसके ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
जानकारी के मुताबिक गत मंगलवार को अलीपुर पुलिस को इलाके में रहने वाली महिला ने बताया कि दोपहर करीब 1.30 बजे वह घर पर अकेली थी। उसके पति किसी काम से बाहर गए हुए थे। 3 युवक उसके पास आए। जिनके पास कैमरा व अन्य सामान था। तीनों ने खुद को रिपोर्टर बताया था।

उन्होंने बताया कि तुम्हारे यहां पर नकली सामान बनाया जाता है। उनके पास डीएम के ऑर्डर के बाद छापेमारी करने का ऑर्डर है। महिला ने जब उनको बताया कि पति घर पर नहीं है और ऐसा कुछ यहां पर नहीं होता है। कल दस्तावेज लेकर आना। तीनों गुस्सा हो गए।

मामले की वीडियो और न्यूज नहीं दिखाने की धमकी देकर 50 हजार रुपए की मांग करने लगे। तीनों उसके साथ जबरदस्ती करने लगे। अलीपुर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। तीन में से दो की पहचान करने के बाद उनके ठिकानों से दबोच लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/delhi-ncr/news/two-accused-arrested-for-trying-to-recover-50-thousand-by-entering-the-house-and-threatening-the-woman-one-absconding-127444083.html
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();