जनता से जुड़ी 33 सेवाएं मार्च 2021 तक होगी ऑनलाइन, डीडीए की सेवाओं में वेरिफिकेशन की प्रक्रिया छोड़ सबकुछ होगा ऑनलाइन
(आनंद पवार) कोरोना संक्रमण को रोकने सोशल डिस्टेंसिंग के प्रावधान को दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने ऑनलाइन सेवाएं को आगे बढ़ाने के अवसर के रूप में ले लिया है। यही कारण है कि डीडीए के इंटरनल सभी काम (विजिलस शाखा को छोड़कर) डिजिटल फाइल पर हो रहे है। इससे ना सिर्फ फाइलों पर भी तेजी से काम हो रहा है बल्कि किसी फाइल के गुमने और ढूंढने की समस्या से भी निजात मिल गई है।
अब डीडीए ने जनता से जुड़ी 33 सेवाओं को ऑनलाइन बेहतर सुविधा के साथ उपलब्ध कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसमें से कुछ सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध उपलब्ध है, उनको और आसान बनाया जा रहा है, तो कुछ नई सेवाओं को शुरू करने की कार्रवाई चल रही है। इनमें कुछ के सॉफ्टवेयर की टेस्टिंग भी अंतिम चरण में है।
यह सेवाएं हाउसिंग, लैंड डिस्पोजल, इंजीनियरिंग, पब्लिक रिलेशन, मेडिकल सेल, प्लानिंग और इंजीनियरिंग शाखा से संबंधित है। इन सेवाओं के शुरू होने से ना सिर्फ जनता से जुड़े कामों में पारदर्शिता बढ़ेगी बल्कि उनको अपने काम के लिए कार्यालय के चक्कर लगाने की समस्या से भी निजात मिल जाएगी।
अधिकारी से मिलने होगा ई-अप्लाइंमेंट सॉफ्टवेयर
ई-अप्लाइंमेंट सॉफ्टवेयर में अधिकारी से मिलने का कारण, उससे संबंधित दस्तावेज और जानकारी उपलब्ध करानी होगी। इसके बाद मिलने के समय उपलब्ध कराया जाएगा। इस मीटिंग से पहले ही संबंधित अधिकारी के पास आपके मुद्दे से संबंधित पूरी जानकारी होगी। जिससे समस्या का आसानी से समाधान हो सके। अभी अधिकारियों को ई-मेल कर मिलने का समय लिया जाता है।
यह सेवाएं होगी शामिल
फ्लैट के फ्रीहोल्ड की सुविधा, आरडब्ल्यूए के मेंटेनेंस अनुमति, पर्सनल मीटिंग के अप्वाइंमेंट, लिफ्ट की अनुमति,आरडब्ल्यूए के रजिस्ट्रेशन, लैंड यूज बदलाव के लिए पब्लिक सुझाव/आपत्ति, मास्टर प्लान में संशोधन पब्लिक सुझाव/आपत्ति, सीधी भर्ती, डेपुटेशन पर भर्ती, संविधा पर भर्ती के लिए आवेदन, लीज को आगे बढ़ाने, पार्कों को गोद लेने की प्रक्रिया, परिसर के उपयोग के बदलाव की अनुमति का आवेदन, प्रापर्टी के डूप्लीकेट दस्तावेज की कॉपी समेत कई अन्य सेवाएं शामिल है।
- डीडीए में सेवाओं को ऑनलाइन करने पर फोकस है, जिससे लोगों मुख्यालय आने की जरूरत ही न पड़े। इसके लिए 33 सेवाओं को चिन्हित किया गया है, मार्च 2021 तक सेवाओं को पूरी तरह ऑनलाइन कर देंगे। इसमें कुछ सेवाएं अभी चल रही है। उनको और जनता के लिए आसान बनाया जा रहा है।
- अनुराग जैन, डीडीए, उपाध्यक्ष
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/delhi-ncr/news/33-services-related-to-public-will-be-online-by-march-2021-everything-except-verification-process-in-ddas-services-will-be-online-127713836.html