Latest Updates

गुड़गांव में 85 फीसदी से ज्यादा पेशेंट हुए रिकवर, 24 घंटे में 274 नए केस मिले

गुड़गांव में सितंबर महीने में मिलने वाले पेशेंट का आंकड़ा आठ हजार के करीब पहुंच गया है। वहीं कुल पेशेंट की संख्या सोमवार को 20 हजार से अधिक हो जाएगी। सबसे बड़ी बात है कि 40 फीसदी से अधिक पेशेंट सितंबर महीने में मिले हैं। जबकि 170 पेशेंट में से सितंबर महीने में 26 लोगों की मौत हुई है। वहीं रविवार को 274 पॉजिटिव केस मिले और कुल 372 पेशेंट ठीक होकर घर लौट गए।

इसके साथ ही गुड़गांव में अब तक 17184 पेशेंट ठीक हो चुके हैं। ऐसे में एक्टिव केस घटकर 2560 रह गए, जिनमें से 232 पेशेंट अस्पतालों में एडमिट हैं। जिला में अब तक 249738 लोगों के सेम्पल की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 19914 पेशेंट पॉजिटिव मिले हैं और शेष नेगेटिव पाए गए हैं। रविवार को पॉजिटिव मिले 274 केसों में से नगर निगम के जोन-1 में 61, जोन-2 में 68, जोन-3 में 62 व जोन-4 में 56 पॉजिटिव केस मिले। वहीं पटौदी ब्लॉक में 20, फर्रुखनगर में दो व सोहना में पांच केस पॉजिटिव मिले।

मेवात में कोरोना के 6 नए मामले आए

रविवार को कोरोना के 6 नए मामले सामने आए हैं। वही 10 मरीज ठीक भी हुए है। नए मामले में उजिना में 2, सौंख में एक, खेड़ली एक, फिरोजपुर झिरका एक व नूंह से एक केस सामने आया है। जिले में कोरोना के अब 83 एक्टिव मरीज हो गए हैं, जबकि अब तक 1092 मामले सामने आए हैं। जिनमें अब तक 988 मरीज ठीक हो गए हैं। वहीं 21 लोगों की मौत भी हो चुकी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/delhi-ncr/gurgaon/news/more-than-85-percent-patient-recover-in-gurgaon-274-new-cases-found-in-24-hours-127760262.html
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();