आंध्रप्रदेश से एंबुलेंस में पहुंच रहा था गांजा, चार गिरफ्तार; गैंग का सरगना फ्लाइट से आता था, 1.80 करोड़ का गांजा बरामद
एंबुलेंस से आंध्र प्रदेश के विशाखापट्नम से गांजा की सप्लाई होने का खुलासा हुआ है। मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान आंध्र प्रदेश निवासी शोलई राज उर्फ अन्ना (66), पोलेजू बाबू राव (30), गुडेपू नागेश्वरा राव (26) और दिल्ली निवासी रमेश (36) के रूप में हुई। गैंग का सरगना जहाज से आता था। इनके पास से 181 किलो गांजा बरामद हुआ है।
गांजे की कीमत 1.80 करोड़ है। डीसीपी नार्थ उपायुक्त अंटो अल्फोंस ने बताया नशे का धंधा करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया है। जिसके तहत राजीव को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद सारिका, सीमा, रोमा व अन्यों को पकड़ा गया। स्पेशल स्टाफ की टीम को सूचना मिली थी शनिवार को कुछ बदमाश आंध्र प्रदेश से एंबुलेंस में गांजा लेकर दिल्ली के मोरी गेट इलाके में सप्लाई करने वाले हैं। दोपहर करीब 12.45 बजे मोरी गेट पर तीन लोग प्लास्टिक के कट्टों के पास दिखे।
कुछ देर बाद चोथा वहां पहुंच गया। पुलिस ने तुरंत चारों आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान गैंग सरगना शोलई राज ने बताया कि वह आंधप्रदेश में अर्जुन नामक शख्स से गांजा खरीदकर उसे एंबुलेंस के जरिये दिल्ली भेजता था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/delhi-ncr/news/ganja-arriving-in-ambulance-from-andhra-pradesh-four-arrested-gang-leader-used-to-come-by-flight-180-crore-hemp-recovered-127831460.html