Latest Updates

किसानों पर की जा रही दमनात्मक कार्रवाई के खिलाफ, कर्मियों ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

किसान विरोधी कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली कूच कर रहे किसानों पर की जा रही दमनात्मक कार्रवाई के खिलाफ कर्मचारियों व मजदूरों ने शनिवार को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनरतले निकाले गए प्रदर्शन में सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव में भाजपा-जजपा सरकार की ओरसे दिल्ली कूच कर रहे किसानों पर अश्रु गैस के गोले बरसाने, पानी की बौछार व लाठीचार्ज करने की निंदा की गई और किसानों के आंदोलन का तन-मन-धन से सहयोग एवं समर्थन करने का फैसला लिया गया।

प्रदर्शन का नेतृत्व किसान संघर्ष समिति नहर पार के संयोजक सतपाल नरवत, अखिल भारतीय किसान सभा के जिलाध्यक्ष नवल सिंह, रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा के उपाध्यक्ष यूएम खान, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री, जिला प्रधान अशोक कुमार, सचिव बलबीर सिंह बालगुहेर,प्रेस सचिव राजबेल देसवाल, कोषाध्यक्ष युद्धवीर सिंह खत्री, उपप्रधान अतर सिंह केशवाल, शब्बीर अहमद, गांधी सहरावत, मास्टर भीम सिंह, दिगंबर डागर आदि नेता कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने पहले सभा की। फिर बीके चौक से नीलम चौक तक जुलूस निकालते हुए सरकार के खिलाफ और किसानों के आंदोलन के समर्थन में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसमें आरोप लगाया गया कि तीनों कृषि कानून कारपोरेट को फायदा पहुंचाने के लिए बनाए गए हैं, जो किसानों को बर्बाद कर देंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फरीदाबाद. किसानों पर की जा रही दमनात्मक कार्रवाई के खिलाफ सरकार के खिलाफ जुलूस निकालते कर्मचारी।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/delhi-ncr/faridabad/news/against-the-repressive-action-being-taken-on-the-farmers-the-workers-demonstrated-against-the-government-127960315.html
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();