डीजे की आवाज कम करने की बात पर विवाद, परिवार पर हमला
प्रेम नगर इलाके में डीजे की आवाज कम करने के लिए कहने पर दबंगों ने एक सरकारी विभाग से सेवानिवृत्ति व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया। जब उनको बचाने के लिए महिला समेत 3 पड़ोसी आए तो उनकी भी पिटाई कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अयोध्या प्रसाद परिवार के साथ प्रेम नगर इलाके में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि पड़ोस में रहने वाले एक लड़के से करीब ढाई महीने पहले झगड़ा हुआ था।
वारदात की रात करीब 1 बजे पड़ोस में तेज आवाज में डीजे बज रहा था। डीजे बजाने वाला इमरान था। जिसको आवाज कम करने की बात कही थी। जिसके बाद इमरान, विष्णु, सौरभ व पड़ोसी ने उसके दरवाजे को तोडऩा शुरू कर दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/delhi-ncr/news/controversy-over-loss-of-djs-voice-family-attacked-128104611.html