Latest Updates

बदमाशों ने महिला से स्कूटी और पर्स छीना

समयपुर बादली इलाके में बदमाशों ने हथियारों के बल पर दो महिलाओं से उनकी स्कूटी व पर्स छीन लिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत पर मुकदमा दर्जकर आरोपियों की तलाश कर रह रही है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, जिससे आरोपियों की पहचान हो सके।

पुलिस के मुताबिक सर्वजीत उर्फ डिंपल परिवार के साथ सरदार कॉलोनी, सेक्टर-16 रोहिणी में रहती है। गुरुवार देर शाम करीब 7.30 बजे वह अपनी दोस्त जसलीन कौर के साथ स्कूटी पर सवार होकर सेक्टर-16 से रोहिणी सेक्टर-18 की तरफ जा रहे थे तभी दो युवक स्कूटी व दोनों का पर्स छीन लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/delhi-ncr/news/miscreants-snatch-scooty-and-purse-from-woman-128078301.html
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();