Latest Updates

आग उगल रहे थे नॉर्खिया, फिर रोहित ने दनदनाते हुए छक्के से बजा दी बैंड

नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया अपने धारदार गेंदबाजी के साथ रफ्तार के लिए भी जाने जाते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 16वें मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ नॉर्खिया अपनी पहचान के अनुरूप ऐसा ही कुछ करने की कोशिश में थे, लेकिन धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा के सामने उनकी एक गलती ने सारी मेहनत पर पानी फेर दिया। दरअसल लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई के खिलाफ नॉर्खिया दिल्ली के लिए पारी का 9वां ओवर करने आए। इस दौरान नॉर्खियां ने स्ट्राइक पर खड़े तिलक वर्मा को पहली ही गेंद 146.4 की स्पीड से फेंकी। इस गेंद पर तिलक एक भी रन नहीं ले पाए। दूसरी गेंद नॉर्खिया ने 140 के ऊपर की स्पीड से डाली जिसमें तिलक ने एक रन देकर रोहित शर्मा को स्ट्राइक दिया। साउथ अफ्रीका का पेसर अपने पीक पर था। रोहित के खिलाफ उनके गेंद की स्पीड 149 के करीब पहुंच गई। रोहित और तिलक रन बनाने के लिए छटपटा रहे थे लेकिन इसी बीच नॉर्खिया एक गलती कर बैठे।दरअसल नॉर्खिया ने रोहित 140 के ऊपर की रफ्तार से शॉर्ट गेंद डाल दी जिसको उन्होंने बेहतरीन अंदाज से कनेक्ट कर दूसरे स्टैंड में पहुंच दिया। इस तरह नॉर्खिया ने अपने ओवर की शुरुआत जिस अंदाज में की थी रोहित ने उसका अंत अपने बेहतरीन अंदाज में किया।25 पारियों के बाद आया अर्धशतकइस बीच रोहित शर्मा ने 25 पारियों के बाद आईपीएल में अपना पचासा पूरा किया। 2021 आईपीएल के बाद से वह अर्धशतक नहीं लगा पा रहे थे। हालांकि अर्धशतक लगाने के बाद उनकी पारी स्लो हो गई और वह 45 गेंद में 65 रन बनाकर आउट हो गए। अपनी इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के भी लगए। इस दौरान रोहित शर्मा ने अपने अर्धशतक का कोई जश्न नहीं मनाया।दिल्ली कैपिटल्स ने बनाए 172 रनमुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस हारने के बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अपने विरोधी के सामने 173 रनों का लक्ष्य रखा था। दिल्ली के बल्लेबाज एक बार फिर से रन बनाने के लिए संघर्ष करते नजर आए। हालांकि टीम के लिए अक्सर पटेल ने तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली। इस दौरान कप्तान डेविड ने वॉर्नर ने भी अपना पचासा पूरा। वॉर्नर का चार मैचों में यह तीसरा अर्धशतक था।


from https://navbharattimes.indiatimes.com/sports/cricket/iplt20/news/ipl-2023-dc-vs-mi-rohit-shrama-hits-six-against-anrich-nortje-furies-over/articleshow/99414960.cms
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();