Latest Updates

देहरादून के आसमान में बादलों का असर, उत्तराखंड में अगले दो दिनों में हो सकता है बड़ा परिवर्तन

देहरादून: उत्तराखंड के मौसम में भी बदलाव होता दिख रहा है। देहरादून से लेकर केदारनाथ तक बादलों का असर साफ दिखने लगा है। चक्रवाती तूफान के पूर्वानुमान के बीच मंगलवार को सुबह से राजधानी देहरादून में हल्की हवाओं का असर दिख रहा है। 2 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती हवा मॉर्निंग बात करने के लिए निकले लोगों को राहत दे रही है। वहीं, ह्यूमिडिटी के कारण लोगों को पसीना छुड़ाने वाली गर्मी का अहसास हो रहा है। प्रदेश के अन्य इलाकों में भी बुधवार से बादलों के गहराने और गुरुवार को कई स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया गया है। राजधानी देहरादून में मंगलवार को दिन में बादलों का असर दिखेगा। इस कारण तापमान में हल्की गिरावट आएगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया गया है। शाम से बादलों का असर बढ़ने की उम्मीद जताई गई है। शनिवार तक कई इलाकों में छिटपुट बारिश के आसार जताए गए हैं। केदारनाथ में बादलों की आवाजाही के बीच मंगलवार को अधिकतम तापमान 12 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। केदारनाथ में बुधवार और गुरुवार को बर्फबारी की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।मसूरी में भी सुबह से 2 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलती दिख रही है। इससे शहर के लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। दिन में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बुधवार और गुरुवार को शहर में तेज और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया गया है। इससे तापमान में काफी गिरावट आएगी। गुरुवार को तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।हरिद्वार और ऋषिकेश में सुबह से ही धूप का असर दिख रहा है। हालांकि, दोनों शहरों में मौसम में बदलाव की उम्मीद जताई गई है। बुधवार से बादलों के गहराने की उम्मीद है। गुरुवार को कई स्थानों पर छींटे पड़ सकते हैं। दिन में धूप का असर बढ़ने के कारण अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। वहीं, न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। गुरुवार को बारिश के बाद तापमान गिरेगा और यह 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।


from https://navbharattimes.indiatimes.com/state/uttarakhand/dehradun/uttarakhand-weather-update-today-clouds-in-dehradun-mussooorie-to-haridwar-know-about-kedarnath/articleshow/100432127.cms
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();