Latest Updates

मेरठ में बंद था फाटक, निकालने लगा रेहड़ा, तभी आ गई वंदे भारत, एक्सिडेंट में दो बच्चियों के साथ महिला की मौत

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में रेलवे फाटक पर लापरवाही के कारण तीन जानें चली गईं। कंकड़खेड़ा के कासिमपुर फाटक पर वंदे भारत और रेहड़ा की टक्कर में तीन की मौत हो गई। मरने वालों एक 40 वर्षीय महिला और उनकी दो बच्चियां हैं। तीनों रेहड़ा पर सवार थे। रविवार की शाम घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिय की टीम पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। दरअसल, कंकरखेड़ा के अशोकपुरी का रहने वाला नरेश अपनी पत्नी लक्ष्मी और दो बेटियों के साथ घर लौट रहा था। रमेश रेहड़ा चला रहा था। उसकी पत्नी और दोनों बेटियां पीछे बैठी हुई थीं। घर लौटने के दौरान नरेश ने कासिमपुर फाटक बंद देखा तो नीचे से रेहड़ा निकालने लगा। इसी दौरान वहां वंदेभारत ट्रेन आ गई। हाईस्पीड ट्रेन की रेहड़ा से टक्कर हो गई। इसमें तीनों की मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार, रेहड़ा के पीछे का हिस्सा वंदे भारत से टकरा गई। हाईस्पीड ट्रेन से झटका इतना जोरदार था कि लक्ष्मी और उसकी दोनों बच्चियों की मौत मौके पर ही हो गई। दुर्घटना होते ही वंदे भारत ट्रेन रुक गई। कुछ देर वंदे भारत वहां रुकने के बाद फिर देहरादून की तरफ रवाना हो गई। घटना की जानकारी रेलवे के अधिकारियों को दी गई। इसके बाद घटनास्थल पर जीआरपी और पुलिस की टीम पहुंच गई। घटना की जांच शुरू कर दी गई है। ट्रेन के निकलने के बाद रमेश घटनास्थल की तरफ दौड़ा। वहां तीनों की लाश देखकर वह बेहोश हो गया। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। रेलवे फाटक के पास तीन शव और नरेश बेहोश पड़ा देखा गया। इसकी सूचना कंकरखेड़ा सदर थाना, जीआरपी और आरपीएफ को दी गई। भारी भीड़ जुटने के कारण पुलिस को अपना काम करने में दिक्कत हुई। करीब दो घंटे तक तीनों का शव रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा रहा। मामले की जानकारी मिलने पर डीएम दीपक मीणा, एसएसपी रोहित सिंह सजवान और सिटी एसपी पीयूष सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। तीनों अधिकारियों ने मामले की जांच की। डीएम दीपक मीणा ने कहा कि मामले की जांच के लिए एक टीम लगाई गई है। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यहां सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि फाटक बंद था तो रेहड़ी को लेकर जाने से वहां मौजूद कर्मी ने रोका क्यों नहीं?


from https://navbharattimes.indiatimes.com/state/uttar-pradesh/meerut/meerut-delhi-dehradun-vande-bharat-express-tragedy-woman-and-two-daughter-lost-lives/articleshow/104806116.cms
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();