Latest Updates

ईरान परमाणु हथियार नहीं बना रहा... अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में खुलासा, रूस को लेकर चौंकाने वाला दावा

वॉशिंगटन: एक अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट का आकलन है कि ईरान वर्तमान में परमाणु हथियार नहीं बना रहा है। इससे पहले यह दावा किया गया था कि ईरान ने छह परमाणु बम बनाने जितने यूरेनियम का संवर्धन कर लिया है। उच्च संवर्धन वाले यूरेनियम से ही परमाणु बम बनाया जा सकता है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि रूस परमाणु हथियार ले जाने के लिए एक नया उपग्रह विकसित कर रहा है, जिसके अमेरिका और दुनिया के लिए "विनाशकारी परिणाम" हो सकते हैं।

ईरानी परमाणु हथियार पर क्या किया गया था दावा

वॉल स्ट्रीट जर्नल ने कुछ दिनों पहले कहा था कि संयुक्त राष्ट्र की एक गोपनीय रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने हाल के सप्ताहों में अपने अत्यधिक समृद्ध यूरेनियम के भंडार में तेजी से वृद्धि की है। रिपोर्ट में ईरान पर परमाणु हथियारों के लिए एक महत्वपूर्ण कच्चा माल जमा करने का आरोप लगाया गया था। बताया गया था कि ईरान के यूरेनियम भंडार में 60% या लगभग हथियार ग्रेड की वृद्धि के कारण, यह छह परमाणु हथियार बनाने के लिए पर्याप्त है।

अमेरिका ने ईरान को दी थी परमाणु तकनीक

ईरान की परमाणु गतिविधि 1950 के दशक में शुरू हुई। इस काम में ईरान की मदद अमेरिका ने की थी। लेकिन, तब ईरान में शाह पहलवी का शासन था। तब ईरान की परमाणु गतिविधियां शांतिपूर्ण कार्यों के लिए थीं। लेकिन, अब अमेरिका ईरान के परमाणु कार्यक्रम को बंद करना चाहता है। ईरान ने 1967 में तेहरान विश्वविद्यालय में 5-मेगावाट का अनुसंधान रिएक्टर स्थापित किया और संयुक्त राज्य अमेरिका से 93% समृद्ध यूरेनियम ईंधन प्राप्त किया था।

यूरोप और रूस ने की ईरान की मदद

1970 के दशक में, ईरान ने अपने परमाणु कार्यक्रम को और विकसित करने के लिए यूरोपीय देशों की ओर रुख किया और बुशहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र बनाने के लिए पश्चिम जर्मन कंपनी सीमेंस के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। यह एक ऐसी परियोजना थी जिसे 1979 की इस्लामिक क्रांति के बाद रूस ने पूरा किया। 2002 में नतानज़ और अराक परमाणु फैसिलिटी के खुलासे के साथ, पश्चिमी देशों ने ईरान पर अपने प्रतिबंधों और दबाव को और ज्यादा बढ़ा दिया।

परमाणु बम बनाने से ईरान का इनकार

संयुक्त व्यापक कार्य योजना (JCPOA) के रूप में जाना जाने वाला परमाणु समझौता जुलाई 2015 में हस्ताक्षरित किया गया था, लेकिन मई 2018 में ट्रम्प ने इससे हाथ खींच लिए और ईरान ने जवाब में धीरे-धीरे अपनी "परमाणु प्रतिबद्धताओं" को कम किया और परमाणु बम हासिल करने के करीब पहुंच गया। तेहरान का कहना है कि उसकी परमाणु गतिविधियाँ "शांतिपूर्ण" हैं और सामूहिक विनाश के हथियारों का उत्पादन और उपयोग इस्लाम में घृणित है।


from https://navbharattimes.indiatimes.com/world/america/us-intel-report-iran-is-not-building-nuclear-weapon-russia-developing-satellite-that-can-carry-bomb/articleshow/119491808.cms

Post Comment

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();