Latest Updates

साउथ दिल्ली में पिज्जा डिलीवरी बॉय के सीधे संपर्क में आने वाले सभी 16 लोगों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव

दक्षिण दिल्ली में एक नामी फूड चेन के पिज्जा डिलीवरी बॉय के सीधे संपर्क में रहने वाले सभी 16 लोगों की कोविड19 की टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इतना ही नहीं जिन 72 परिवारों ने उसने पिज्जा की डिलीवरी अपने संक्रमण के टाइम पर की थी, उन सबका भी क्वारेंटाइन पीरियड पूरा हो गया है। इनमें से किसी में कोरोना के लक्षण भी सामने नहीं आए हैं। साउथ दिल्ली के डीएम डॉ. बृजमोहन मिश्रा ने कहा है कि हाई रिस्क वाले संपर्क वालों के टेस्ट किए थे, सबकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है जो राहत की बात है। दिल्ली सहित देश में डिलीवरी बॉय कोविड 19 पॉजिटिव होने का पिछले हफ्ते साउथ दिल्ली में पहला केस सामने आया था।

खाने-पीने के सामान की होम डिलीवरी शुरू होने के बाद यह कोरोना पॉजिटिव केस आने से लोगों में हड़कंप भी मच गया है। कई जगह डिलीवरी बॉय की एंट्री कालोनी व अपार्टमेंट में बंद कर दी गई है। साउथ दिल्ली जिला प्रशासन ने संबंधित पिज्जा आउटलेट सील करके सभी 16 हाई रिस्क लोगों को छतरपुर में क्वारेंटाइन कर दिया था। साउथ दिल्ली डीएम ने सभी ऐसे आउटलेट्स व संस्थानों के लिए दैनिक लक्षणों की जांच अनिवार्य करने का आदेश भी जारी किया था।
पिज्जा डिलीवरी बॉय ने साउथ दिल्ली के मालवीय नगर और हौजखास में पिज्जा की डिलीवरी की थी। इस पर डीएम ने कहा था कि पैनिक में ना आएं। होम क्वारेंटाइन का पालन करें। जो भी डिलीवरी ब्यॉय का इस्तेमाल करते हैं हर दिन हालचाल जानें, खांसी-जुकाम-बुखार सामने आए तो काम ना लें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Corona report negative of all 16 people who came in direct contact with Pizza Delivery Boy in South Delhi


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/delhi-ncr/news/corona-report-negative-of-all-16-people-who-came-in-direct-contact-with-pizza-delivery-boy-in-south-delhi-127207967.html
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();