एनडीएमसी के चीफ इंजीनियर के संपर्क में आए 19 लोगों की पहचान, 5 हाई रिस्क पर
एनडीएमसी के चीफ इंजीनियर (सिविल) एसके झा के कोराेना पॉजेटिव पाए जाने के बाद नई दिल्ली की डीएम तन्वी गर्ग ने उनके संपर्क में रहने वाले 19 लोगों को चिन्हित किया है। इनमें से 10 लोग 14 दिन पहले उनके संपर्क में आए थे। जो 9 लोग उनके संपर्क में आए उनमें से 9 को क्वारेंटाइन किया गया है। इनमें से पंाच हाई रिस्क पर हैं और चार को होम क्वारेंटाइन किया गया है।
इस बीच नई दिल्ली नगरपालिका कर्मचारी महासंघ एवं ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने एनडीएमसी के अध्यक्ष ध्रमेंद्र कुमार, सेक्रेटरी अमित सिंगला सहित सभी विभागाध्यक्षों से कर्मचारियों के सुरक्षा का उपाय करने के लिए पत्र लिखा है। एनडीएमसी के डायरेक्टर पीआर आएन सिंह ने कहा है कि कार्यालय को सेनिटाइज किया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/delhi-ncr/news/19-people-identified-with-ndmc-chief-engineer-5-at-high-risk-127207979.html