Latest Updates

लॉकडाउन में लाइफ लाइन बन रही हैं कई यात्री ट्रेनें, राजधानी और पंजाब मेल पहुंचा रही रसद और दवाएं

(शेखर घोष) आम दिनों की तरह ही लॉकडाउन के दौरान भी राजधानी और पंजाब मेल जैसी ट्रेनें लोगों के लिए लाइफ लाइन बन रही हैं। न्यू दिल्ली-हावड़ा, न्यू दिल्ली- गोहाटी, न्यू दिल्ली-मुंबई राजधानी, न्यू दिल्ली कल्याण पंजाब मेल जैसी 25 से अधिक पैसेंजर ट्रेनें इन दिनों देश के एक कोने से दूसरे कोने तक जीवनरक्षक दवाएं, सूखा दूध, बिस्किट और चिप्स जैसे सूखे खाद्य पदार्थ पहंचा रही हैं। अधिकारियों के अनुसार लॉकडाउन में रेलवे ने 14 दिनों में 51 रैक के माध्यम से 1.43 टन समान देश के 100 से अधिक शहरों में पंहुचाया है। अधिकारियों के अनुसार इससे करीब 80 लाख लोगों को भोजन, मेडिसिन के अलावा बच्चों को दूध मिल सकेगा।

न्यू दिल्ली-हावड़ा, न्यू दिल्ली- गोहाटी, न्यू दिल्ली-मुंबई राजधानी, न्यू दिल्ली-कल्याण पंजाब मेल जैसी 25 से अधिक पैसेंजर ट्रेनें आवश्यक जीवन रक्षक खाद्य पदार्थों को लेकर समान्य दिनों के समय में ही दिल्ली व देश के विभिन्न शहरों में समान पंहुचा रही हैं।

समय पर पार्सल भी पंहुचा रही हैं यह ट्रेनें
लॉकडाउन के दौरान रेलवे लोगों का पार्सल भी पहुंचा रही है। इसके लिए आपको रेलवे स्टेशन के पार्सल ऑफिस जाना होगा। पहले के तरह ही समान्य दिनों के नियमों के अनुसार ही अपना समान पार्सल के लिए बुक करवाना होगा। इसके बाद विशेष पार्सल ट्रेन के जरिए आपके पार्सल को आपके बुक करवाए पता पर भेज दिया जाएगा। बांन्द्रा टर्मिनल-लुधियाना, अहमदाबाद-गुहाटी, मु्ंबई सेन्ट्रल-फिरोजपुर, यशवंतपुर -हजरत निजामुद्दीन, दिल्ली जंक्शन-जम्मूतवी, दिल्ली-देहरादून सहित 25 से अधिक यात्री ट्रेनें पार्सल ट्रेन में दौड़ रही हैं



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Many passenger trains are being built in lockdown, logistics and medicines reaching Rajdhani and Punjab Mail


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/delhi-ncr/news/many-passenger-trains-are-being-built-in-lockdown-logistics-and-medicines-reaching-rajdhani-and-punjab-mail-127207983.html
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();