Latest Updates

दिल्ली में 21, 23 और 26 अप्रैल को हल्की बारिश की संभावना, हवा भी तेज काफी चलेगी

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को लगातार दूसरे दिन पारा सामान्य से नीचे बना रहा। रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री नीचे 20.2 डिग्री दर्ज किया गया तो दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री नीचे 34.1 डिग्री दर्ज किया गया। हवा में नमी की मात्रा 36-37 फीसदी के बीच रही। न्यूनतम तापमान लोधी रोड और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स केंद्र पर 20 डिग्री से नीचे रहा। अधिकतम तापमान भी इन्हीं दोनों केंद्र पर क्रमश: 31.6 डिग्री व 31.9 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि खबर लिखे जाने तक दिल्ली में कहीं बारिश नहीं हुई।
नोएडा में संतोषजक हवा, बाकी दिल्ली-एनसीआर में मॉडरेट हवा
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली, गुड़गांव, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और दिल्ली में एक्यूआई 102-144 के बीच रहा जो मॉडरेट श्रेणी के प्रदूषण में आता है। नोएडा में 88 एक्यूआई दर्ज किया गया।

आगे का हाल

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को हल्के बादल रहेंगे और हल्की बारिश भी हो सकती है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहेगा। 22 अप्रैल को तापमान 35 डिग्री और 21 डिग्री दर्ज होगा। 23 अप्रैल को 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Possibility of light rain in Delhi on April 21, 23 and 26, the wind will also move very fast


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/delhi-ncr/news/possibility-of-light-rain-in-delhi-on-april-21-23-and-26-the-wind-will-also-move-very-fast-127208021.html
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();