तीन पुलिसकर्मियों ने रक्तदान कर दो गर्भवती महिलाओं को दी नई जिंदगी
कोरोना वायरस के चलते देशव्यापी लॉकडाउन में पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी के इतर जाकर लोगों की मदद कर रहे हैं। ऐसे ही दो मामले सोमवार को नोएडा में देखने को मिले। जहां तीन पुलिसकर्मियों ने मुसीबत में फंसी जरूरतमंद दो गर्भवती महिलाओं की जान बचाकर मानवीयता का परिचय दिया।
जानकारी के मुताबिक पीआरवी 4668 पर कॉल मिला। जिसमें कालर विजय कुमार ने बताया कि मेरी पत्नी रजनी कि आपरेशन द्वारा डिलीवरी होनी है। और डाक्टर ने दो यूनिट खून मांगा है जोकि मेरे काफी प्रयास के बावजूद भी इंतजाम नहीं हो पाया है। इस पर पीआरवी कर्मचारीयों ने कालर द्वारा बताए गए पते ईएसआई अस्पताल सेक्टर 24 पहुंचकर एक यूनिट खून कमांडर 495 अंजुल कुमार त्यागी और एक यूनिट खून पायलट लाला राम द्वारा दिया गया। जिसके कारण रजनी कि ठीक प्रकार से डिलीवरी हो पाईं है व जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ है।
कालर विजय कुमार और उनके परिजनों व अस्पताल के स्टाफ ने पीआरवी कर्मचारीयों का धन्यवाद किया । दूसरी ओर जिला अस्पतास सेक्टर 30 से एक व्यक्ति ने सेक्टर 20 पुलिस थाना में फोन कर मदद मांगी। पुलिस के मुताबिक एक व्यक्ति ने फोन कर कहा कि उसकी बेटी की डिलीवरी होनी है। उसके लिए 2 यूनिट रक्त की आवश्यकता है और ब्लड नहीं मिल रहा है। जिस पर पीआरवी 4687 के कमांडर हरेंद्र कुमार ने सेक्टर 27 के कैलाश अस्पताल में जाकर रक्तदान किया। जिससे कॉलर की बेटी की जिला अस्पताल में ऑपरेशन कर डिलीवरी कराई गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/delhi-ncr/news/three-policemen-donated-blood-and-gave-new-life-to-two-pregnant-women-127208018.html