Latest Updates

कोरोना पॉजिटिव मिली गर्भवती डॉक्टर, ग्रेटर नोएडा की सोसायटी को किया सील

नोएडा में सोमवार को एक गर्भवती महिला डॉक्टर समेत तीन नए कोरोना पॉजिटिव केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। 3 नए मरीजों के मिलने के साथ ही जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 100 के पार पहुंच गया है। सोमवार को मिली तीन संक्रमित महिलाओं में एक चैरी काउंटी ग्रेटर नोएडा की रहने वाली है। महिला की उम्र 33 वर्ष है।
गर्भवती महिला डॉक्टर में कोरोना के कोई लक्षण नहीं दिखे थे। सीजेरियन डिलिवरी से पहले महिला डॉक्टर ने अपना कोरोना टेस्ट कराया था, जो पॉजिटिव निकला। इसके बाद महिला को अस्पताल में भर्ती करने के बाद ग्रेटर नोएडा के चेरी काउंटी सोसाइटी को पूरी तरह से 3 मई तक सील कर दिया गया है। साथ ही इलाके को कोरोना हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है।
महिला के पति भी डॉक्टर हैं। संक्रमित डॉक्टर के पति और उनके बच्चों को क्वारेंटाइन कर दिया गया है और उनके सैंपल्स टेस्ट के लिए भेजे गए हैं। दूसरी महिला सेक्टर-55 की निवासी है, जिनकी उम्र 61 वर्ष है और तीसरी 52 वर्षीय महिला सेक्टर-34 की रहने वाली है। इन तीनों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया गया है। हालांकि अभी तक इनमें संक्रमण का कारण पता नहीं चल सका है।

ग्रेटर नोएडा पुलिस ने जानकारी दी कि महिला डॉक्टर के शरीर में कोरोना का कोई लक्षण देखने को नहीं मिला था। उनकी सिजेरियन डिलिवरी होनी थी और वह इसके लिए अपना रूटीन चेकअप करा रही थीं। इसी दौरान उन्हें पता चला कि वह कोरोना से संक्रमित हैं। उन्हें ईलाज के लिए जिम्स में भर्ती कराया गया है।

तीन मई तक सील रहेगी ये सोसायटी

प्रशासन के मुताबिक वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए चेरी काउंटिंग में की गई सीलिंग 3 मई तक जारी रहेगी। प्रशासन की ओर से जारी एक पत्र में कहा गया है कि विशेष परिस्थितियों को छोड़कर किसी को भी अपने घरों से निकलने की इजाजत नहीं होगी। अगर किसी को चिकित्सा संबंधी जरूरत पड़े तो वो मुख्य चिकित्सा अधिकारी को उनके मोबाइल नंबर 9838502459 पर संपर्क कर सकता है।

लॉकडाउन के पालना के लिए सख्ती

सोमवार से गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने जिले के 200 जगहों पर बैरिकेड्स लगाकर सख्त जांच शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही पुलिस ने पूर्व में जारी किए गए कई पासों को अमान्य कर दिया है। पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने बताया कि बंद के नियमों के तहत पुलिस ने सख्ती से जांच शुरू कर दी है।

नोएडा-ग्रेनो में 30 हॉट स्पॉट
नोएडा और ग्रेटर नोएडा शहर समेत ग्रामीण इलाकों अब हॉटस्पॉट की संख्या 30 हो चुकी है। वहीं, पिछले दिनों कोरोना ना मिलने पर ग्रेटर नोएडा के अल्फा-वन सेक्टर व नोएडा के 41 सेक्टर को हॉट स्पॉट की लिस्ट से हटा दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Corona positive found pregnant doctor, society of Greater Noida sealed


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/delhi-ncr/news/corona-positive-found-pregnant-doctor-society-of-greater-noida-sealed-127208012.html
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();