Latest Updates

निजी अस्पताल का दावा: प्लाज्मा थैरेपी से ठीक हुआ कोरोना मरीज, रिपोर्ट निगेटिव

सदिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कोरोना का मरीज प्लाज्मा थैरेपी से सही हो गया है। उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। जानकारी के मुताबिक भर्ती 49 वर्षीय कोरोना पीड़ित मरीज प्लाजमा चौथे दिन ही वेंटिलेटर से बाहर आ गए। उन्हेंं आइसीयू से रूम में शिफ्ट कर दिया गया है। मैक्स अस्पताल के निदेशक डॉ संदीप बुद्धिराजा ने बताया कि कोरोना से ठीक हुए व्यक्ति से प्लाज्मा लेकर 49 वर्षीय व्यक्ति को चढाया गया।

मरीज को तीन दिन बाद वेंटिलेटर का सपोर्ट देना पड़ा

मैक्स अस्पताल में प्लाज्मा थैरेपी से जिस मरीज का इलाज हुआ वह 4 अप्रैल को भर्ती हुआ था। अस्पताल का कहना है कि कोरोना के इलाज के लिए एक ब्लॉक बनाया गया है। मरीज की जांच में कोरोना की पुष्टि हुई थी। शुरुआत में बुखार व सांस लेने में परेशानी थी। लेकिन एक-दो दिन में ही हालत गंभीर हो गई। इस वजह से ऑक्‍सीजन की जरूरत पड़ी। फिर भी मरीज को निमोनिया हो गया और फेफड़े ठीक से काम नहीं कर पा रहे थे। उन्हें आठ अप्रैल को वेंटिलेटर सपोर्ट देना पड़ा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Private hospital claims: Corona patient cured with plasma therapy, report negative


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/delhi-ncr/news/private-hospital-claims-corona-patient-cured-with-plasma-therapy-report-negative-127208004.html
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();