यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 300 प्रवासी और बेघर, सुबह करते हैं योग, व शाम को पीटी, मनोरंज करते हैं जादूगर
आनंद विहार में दिल्ली के अलग-अलग हिस्से में जुटे या बाद में पुलिस की तरफ से दिल्ली छोड़कर किसी तरह जाने की कोशिश में पकड़े गए या जिनके पास रहने की जगह नहीं ऐसे 300 से अधिक लोग यमुना स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में रह रहे हैं। व्यवस्था में 40 सिविल डिफेंस वालिंटियर्स तैनात हैं। पूरा दिन ये एक तय शेड्यूल के साथ सोते-उठते, योगा और पीटी करने के साथ मनोरंजन भी करते हैं। चाय के साथ रस या ब्रेड, योगा के बाद फल, खाने में कभी दाल-चावल, राजमा-चावल या पूरी सब्जी दी जाती है। 29-30 मार्च से शुरू इस शेल्टर में 12 महिलाएं और 24 बच्चे भी हैं।
मनोरंजन के लिए स्किल दिखाने का मौका
सेंटर पर मनोरंजन के निर्धारित समय में जादू कार्यक्रम के अलावा लोगों से स्किल पूछी गई है, अगर वो कुछ स्किल दिखाना चाहते हैं तो उन्हें मौका दिया जाता है। एक डीजे साउंड सेट लगा दिया गया है, जहां सभी लोग सोशल डिस्टेंसिंग के साथ एकत्रित हो सकते हैं।
तय है सुबह है शाम तक शेड्यूल
सिविल डिफेंस टीम की अगुवाई करने वाले ललित गोयल ने भास्कर को बताया कि ये लोग शेड्यूल से सुबह निर्धारित समय 5 बजे उठते हैं। 6 बजे योगा में पीएचडी शीतल जी योगा कराती हैं। योगा के बाद सबको सेब-संतरा-केला में से कोई दो फल दिए जाते हैं। फिर मनोरंजन और जागरुकता के लिए जादूगर राजकुमार सुबह 7.30 बजे जादू दिखाते हैं। इस मैजिक शो के बाद चाय मिलती है और नहाने जाते हैं। ललित गोयल बताते हैं कि अभी भी पुलिस टीम अलग-अलग जगह से लोगों को यहां लाकर छोड़ रही है। जो पहली बार आते हैं, उन्हें 7 दिन अलग रखा जाता है। डॉक्टर की टीम और सिविल डिफेंस वालिंटियर्स की 24 घंटे ड्यूटी है। प्रवासी मजदूरों को अलग जगह और यूं ही नशे के आदी या किसी अन्य तरह के बीमारी की दिक्कत वाले लोगों को अलग जगह दी गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/delhi-ncr/news/300-expatriates-and-homeless-in-yamuna-sports-complex-do-yoga-in-the-morning-and-pt-entertainers-magicians-in-the-evening-127176198.html