Latest Updates

कोविड वैन पहुंची चांदनी महल, 31 के लिए सैंपल

दिल्ली में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। इसके लिए तेजी से टेस्टिंग की जरूरत है। मगर लैब की कमी के कारण अभी स्पीड स्लो है। इसे ध्यान में रखते हुए रविवार को सेंट्रल जिला ने कोविड वैन लॉन्च की। वैन सुबह 10 बजे चांदनी महल इलाके में पहुंची थी और 31 लोगों के सैंपल लिए। वैन में सैंपल लेने की व्यवस्था जिसे लेकर लैब पहुंचाया जाएगा।

रिपोर्ट आने में थोड़ा वक्त लगेगा। यह वैन उन इलाकों में जाएगी जहां मामले ज्यादा आने के कारण उन एरिया को सील किया गया है। वैन रोजाना अलग-अलग एरिया में लोगों के सैंपल लेने के लिए पहुंचेगी। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन से शनिवार को कहा भी था कि जांच में तेजी लाई जाएगी।

वैन में ये खासियत

  • मोबाइल वैन नासोफैरिंजल और ऑरोफरीनजेल स्वैब दोनों को ले जा सकती है, उन्हें डबल पैकिंग में सील कर सकती है और नमूने को परीक्षण फैसलिटी में स्थानांतरित कर सकती है।
  • समय की बचत होगी, नमूने एकत्र करने वाले लोगों को भी राहत मिलेगी।
  • नमूना एकत्र करने वाला व्यक्ति एक सुरक्षित घेरे में होगा, इसलिए उसे पीई नहीं पहनना होगा।

यह सुविधाएं भी हैं...

  • वाहन में इनवर्टर से चलने वाला पंखा लगाया गया है, ताकि गर्मी न हो।
  • नमूनों को रखने के लिए अंदर एक आइस बॉक्स रखा गया है।
  • वैन में स्पीकर भी हैं, जिनका उपयोग जागरूकता फैलाने के लिए किया।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kovid van arrives at Chandni Mahal, sampled for 31


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/delhi-ncr/news/kovid-van-arrives-at-chandni-mahal-sampled-for-31-127201842.html
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();