Latest Updates

मासूम भी संक्रमित, क्वारेंटाइन सेंटर ले जाते समय पूछा भोला सवाल, कोरोना ने गलती की है तो उसे पकड़ो अंकल, हमें पापा से दूर क्यों ले जा रहे हो

(शेखर घोष)तुगलकाबाद के 35 कोरोना पीड़ितों में 17 लोग एक ही परिवार के हंै। इनमें से जब 5 साल के आेम और 7 साल कनक को कोरोना पॉजेटिव पाए जाने के बाद उपचार के लिए स्वास्थ्यकर्मी क्वारेंटाइन सेंटर ले जा रहे थे मासूम ओम के सवाल से सभी ठिठक गए। ओम गुप्ता ने स्वास्थ्यकर्मियों से कहा कि कोरोना ने गलती की है तो कोराेना को पकड़ो अंकल हमें पापा से दूर क्यों ले जा रहे हो। यश (11), नैना और हर्ष (13) भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

इन सबको जब स्वास्थ्यकर्मी ले जाने के लगे तो बच्चे और उनके माता-पिता रोने लगे। किसी तरह बच्चाें को परिवार के मदद से दूसरी गाड़ी से खिलौने लेकर आने की बात कहते हुए क्वारेंटाइन सेंटर के लिए रवाना किया गया। हजरत निजामुद्दीन के मरकज से मात्र 6 किलोमीटर दूर दक्षिण दिल्ली के तुगलकाबाद एक्सटेंशन में गली नंबर 22-27 मुस्लिम बहुल इलाका है। गली नंबर 22 में एक छोटी और 24 में बड़ी जामा मस्जिद है।

गली नंबर 27 में रहने वाले गौरव गुप्ता ने बताया कि यहां मस्जिदाें के अलावा बड़ी संख्या में जमाती रिश्तेदारी में आते रहते हैं। एक स्थानीय नागरिक प्रवीण अग्रवाल ने बताया कि मुस्लिमों के यहां किराए पर 300 से अधिक नीग्रो भी रहते हैं। ये लोग नशा करते हैं। पन्ना लाल से पूछताछ के बाद दिल्ली सरकार की एक टीम यहां से 7 नीग्रो को कोरोना जांच के लिए ले गई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Innocent also infected, gullible question asked while going to quarantine center, Corona has made a mistake, so hold her uncle, why are you taking us away from Papa


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/delhi-ncr/news/innocent-also-infected-gullible-question-asked-while-going-to-quarantine-center-corona-has-made-a-mistake-so-hold-her-uncle-why-are-you-taking-us-away-from-papa-127201910.html
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();