तुगलकाबाद में कोरोना के 36 मामले, एक ही परिवार के 17 शामिल, इलाका हुआ सील
दक्षिण दिल्ली के तुगलकाबाद एक्सटेंशन में पांच दिनों में 39 लोगों के कोरोना पॉजिटवि आने से राजस्व विभाग से लेकर दिल्ली पुलिस में हड़कंप मच गया है। इतनी बड़ी संख्या में कोरोना के मामला आने के बाद साउथ ईस्ट की डीएम परलीन कौर से लेकर पुलिस के अधिकारियों ने भी चुप्पी साध ली है। यहां 10 अप्रैल को तुगलकाबाद एक्सटेंशन के गली नंबर 26 के बाहर कोने पर जामा मस्जिद से 50 मीटर के दूरी पर नमकीन की दुकान चलाने वाले पन्ना लाल (62) को तेज बुखार और खांसी की शिकायत हुई थी।
पन्ना लाल के शिकायत पर पंहुचे मोहल्ला क्लिनिकों के डॉक्टरों ने पन्ना लाल का कोरोना टेस्ट किया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आ गया। इसके बाद पन्ना लाल को जीबी पंत अस्पताल में एडमिट कर जब उनसे पूछताछ की तो बताया कि उनके पास गली नंबर 27 में रहने वाले राकेश गुप्ता और गिरीश चंद गुप्ता अधिक अधिक उठने बैठते हैं। इसके बाद 13 को अप्रैल को स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने गली नबर 27 में राकेश गुप्ता और गिरीश चंद गुप्ता सहित 39 लाेगों का टेस्ट किया जिसमें 14 अप्रैल को रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हो गई।
इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने 17 अप्रैल को गली संख्या 26 और 27 में कोरोना जांच का शिविर लगाया। इस शिविर में 93 लोग कोरोना जांच करवाने के लिए आए। इसके बाद 18 अप्रैल को 35 लोग पॉजिटिव पाए गए जिसमें 16 महिलाएं हैं। अधिकारियों ने गली संख्या 22 से लेकर 27 तक का इलाका सील कर दिया है। रविवार शाम तक यहां पर डीएम, एसडीएम, स्वास्थ्स विभाग के अधिकारियों सहित दिल्ली पुलिस के अधिकारियों का तांता लगा रहा। देर शाम स्वास्थ्स विभाग के अधिकारी सभी कोरोना पॉजिटिव को मंडावली के किसी अस्पताल में क्वारेंटाइन किया है।
इधर, तिलक विहार में 27 लोग कोरोना पॉजिटिव
तिलक विहार में 27 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि पुलिस चौकी तिलक विाहर के पास 13 अप्रैल को एक 80 साल की बुजुर्ग महिला की कोरोना से मौत हुई थी। महिला को बुखार होने की शिकायत पर राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई थी। माना जा रहा है कि शायद वहीं से किसी के संपर्क में आने की वजह से लोगों में वायरस फैल गया होगा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुु्क्रवार को डीडीयू अस्पताल की डिस्पेंसरी में कुछ 80 लोगों ने कोरोना की जांच कराई थी। इनमें से 27 लोगों में कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनमें से करीब 13 लोगों में कोरोना वायरस के लक्षण सामने नहीं आए थे लेकिन फिर भी पॉजिटिव पाए गए। बाकी लोगों में कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए।
तिलकनगर थाने का एक और जवान संक्रमित
कोरोना से जंग में दिल्ली पुलिस के जवान भी कोरोना पॉजिटिव हो रहे हैं। ताजा मामला तिलक नगर थाने का है, जहां शनिवार को जांच के दौरान एक सिपाही भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। सिपाही तिलक नगर थाने की पुलिस चौकी तिलक विहार में तैनात है। सूचना मिलने के बाद पूरी पुलिस चौकी को क्वारेंटाइन करने के अलावा संक्रमित हुए सिपाही को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शु़क्रवार को डीडीयू अस्पताल की डिस्पेंसरी में कुछ 45 लोगों ने कोरोना की जांच कराई थी। सिपाही ने भी वहीं पर अपनी जांच कराई तो शनिवार शाम को उसके कोरोना संक्रमित होने का पता चला। ही चौकी के सभी 17 पुलिसकर्मियों जिसमें 4 महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं, इनका क्वारेंटाइन होने के आदेश दे दिए गए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/delhi-ncr/news/36-cases-of-corona-in-tughlakabad-17-involving-same-family-locality-sealed-127201904.html