Latest Updates

लॉकडाउन से प्रदूषण में कमी और आसमान साफ, शनिवार की बारिश से लुढ़का पारा

दिल्ली में शनिवार रात हुई बारिश से अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में कमी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान जहां सामान्य से दो डिग्री, वहीं न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की कमी दर्ज की गई। आने वाले सप्ताह अधिकतम और न्यूनतम दोनों में बढ़ोतरी की संभावना है। वैसे तो पूरे दिन आसमान में खिली धूप दिखाई दी। मगर कुछ समय बादल छाए भी दिखाई दिए।

दिल्ली में प्रदूषण में भी कमी आई है और एयर क्वालिटी इंडेक्स में भी 13 प्वाइंट का सुधार दर्ज किया गया है। शनिवार को जहां एक्यूआई 98 था, रविवार को यह घटकर 85 पर आ गया। दिल्ली के अलावा एनसीआर के नोएडा में एक्यूआई 87, गाजियाबाद में 89 और गुड़गांव में 95 रहा। फरीदाबाद और ग्रेटर नोएडा में एयर क्वालिटी मॉडरेट श्रेणी में पहुंच गई। ग्रेटर नोएडा में एक्यूआई 106 और फरीदाबाद में 128 दर्ज किया गया। गुरुवार और शनिवार को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Reduction in pollution due to lockdown and clear sky, mercury rolled by Saturday's rain


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/delhi-ncr/news/reduction-in-pollution-due-to-lockdown-and-clear-sky-mercury-rolled-by-saturdays-rain-127201898.html
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();