Latest Updates

टीवी, मोबाइल, लैपटॉप पर ज्यादा टाइम बिताना पड़ सकता है भारी, आंखें खराब होने का बढ़ रहा खतरा

देशभर में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन है। इस दौरान लोग टाइम बिताने के लिए कई-कई घंटे टीवी और फोन पर बिता रहे हैं। जो जाहिर तौर पर स्वास्थ्य के लिए नुकसान पहुंचाने वाला है। खासकर आंख पर अधिक जो पड़ रहा है। इससे लोगों की आंखें खराब होने का खतरा बढ़ सकता है। डॉक्टरों की सलाह है कि आंखें खराब होने से बचाने के लिए बीच-बीच में ब्रेक लेते रहें।
लगातार 3-4 घंटे टीवी, लैपटॉप पर बिताने से आंख को खतरा : प्रो. सिन्हा

एम्स के नेत्र रोग विभाग में वरिष्ठ चिकित्सक प्रो राजेश सिन्हा ने कहा कि लोक डाउन के दौरान घर में वक्त बिताने के लिए लोग टीवी, मोबाइल, लैपटॉप पर ज्यादा वक्त बिता रहे हैं। लगातार 3-4 घंटे इस पर लोगों के बीत रहे हैं। लगतार इन चीजों पर वक्त बिताने से आंखें खराब होने का खतरा बढ़ रहा है। आंखों में ड्राइनेस आने के साथ ही विजन भी खराब हो सकता है। इसलिए हर एक घंटे में 2-3 बार ब्रेक लें।

देर तक टीवी देखने से बचें, पलक बार-बार झपकाते रहें : डॉ. गोयल

गुरु नानक आई सेंटर में विभाग अध्यक्ष रहे और वर्तमान में शारदा मेडिकल कॉलेज ग्रेटर नोएडा में नेत्र रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. जे एल गोयल ने कहा कि लगातार टीवी और मोबाइल पर वक्त बिताने से आंखों में सूखापन आ सकता है। इसके लिए आर्टिफिशियल आसुओं का इस्तेमाल करें। हर 20 मिनट बाद 20 फीट दूर देखें और 20 बार पलक को झपकाएं। इसका पूरा ध्यान रखें नहीं तो समस्या बढ़ सकती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
You may have to spend more time on TV, mobile, laptop, heavy, increasing risk of getting bad eyes


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/delhi-ncr/news/you-may-have-to-spend-more-time-on-tv-mobile-laptop-heavy-increasing-risk-of-getting-bad-eyes-127201892.html
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();