Latest Updates

जामिया छात्रों की गिरफ्तारी का कलाकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किया विरोध

अनुराग कश्यप, विशाल भारद्वाज, महेश भट्ट, रत्ना पाठक शाह सहित 20 से अधिक फिल्मी हस्तियों ने रविवार को बयान जारी कर दिल्ली पुलिस द्वारा सीएए के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने वाले छात्रों और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी का विराेध किया अाैर उनकी रिहाई की भी मांग की। उन्हाेंने दिल्ली पुलिस पर लाॅकडाउन में कानून का दुरुपयाेग का आराेप लगाया।

ट्विटर पर रविवार काे जारी बयान में इन कलाकारों ने कहा कि वे हैरान हैं कि जब देश कोरोनावायरस महामारी से जूझ रहा है, इस समय भी दिल्ली पुलिस सीएए के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन में हिस्सा लेने वाले छात्रों और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर रही है। उन्हाेंने कहा, ‘हम दिल्ली पुलिस से लॉकडाउन का दुरुपयोग बंद करने, नागरिकों के मानवाधिकारों का सम्मान करने और इस तरह के अत्याचार पर रोक लगाने का आग्रह करते हैं। हम इन छात्रों और कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग करते हैं।’ इसमें 29 लाेगाें के दस्तखत हैं। इनमें निर्देशक अपर्णा सेन, हंसल मेहता,नंदिता दास, कोंकणा सेन शर्मा, अभिनेता सुशांत सिंह सहित अन्य हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Artists, social workers protested the arrest of Jamia students


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/delhi-ncr/news/artists-social-workers-protested-the-arrest-of-jamia-students-127201888.html
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();