115 निजी अस्पतालों में से 7 अस्पताल ऐसे जहां 80 से 100 फीसदी बेड कोविड-19 मरीज के लिए आरक्षित
दिल्ली के 115 निजी अस्पतालों में कोरोना के इलाज की सुविधा है। इसमें 7 अस्पताल में से 6 में 100 प्रतिशत और एक में 80 प्रतिशत बेड कोविड-19 मरीज के लिए आरक्षित है। इसके अलावा 108 अस्पताल में 20 से 52 प्रतिशत तक बेड कोविड मरीज के लिए आरक्षित है।
निजी अस्पतालों में समिति के कोरोना इलाज के लिए तय दरें अस्पताल के कुल बेड के 60 प्रतिशत बेड पर ही लागू होगी। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग ने आदेश जारी कर दिए। समिति ने आइसोलेशन बेड, आईसीयू व वेंटिलेटर सपोर्ट वाले आईसीयू का खर्च निर्धारित किया है। स्वा
स्थ्य विभाग की तरफ से दी जानकारी के अनुसार मैक्स साकेत सुपर स्पेशलिटी में 80 प्रतिशत करीब 200 बेड, सर गंगा राम कोल्मेट में 100 प्रतिशत 42 बेड, महा दुर्गा चैरिटेबल ट्रस्ट में 100 प्रतिशत 100 बेड, गंगाराम सिटी अस्पताल में 100 प्रतिशत 120 बेड,सिग्नस ऑर्थो-केयर में 100 प्रतिशत 40 बेड, सरोज सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में 110 प्रतिशत यानी 170 बेड, बंसल ग्लोबल अस्पताल में 100 प्रतिशत यानी 50 बेड कोविड के लिए आरक्षित है।
आदेश के अनुसार 100 प्रतिशत बेड वाले 7 अस्पतालों को मरीज/परिजनों से 40 प्रतिशत बेड पर अपने रेट के अनुसार भर्ती करने से पहले लिखित में सहमति लेना होगा और उसे अपने रिकॉर्ड में भी रखना होगा। वहीं, रियायती दर पर जमीन लेकर बने अस्पतालों में कुल कोविड बेड के 10 प्रतिशत बेड ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के मरीजों के लिए आरक्षित रखना होगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/delhi-ncr/news/out-of-115-private-hospitals-7-hospitals-where-80-to-100-percent-beds-127437901.html