Latest Updates

ऑक्सीजन का स्तर गिरते ही मरीज को तत्काल मुहैया कराई जाएगी, जरूरत पड़ने पर अस्पताल में भर्ती करेंगे: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली में केजरीवाल ने कहा कि आज पूरा देश मिल कर चीन के खिलाफ दो युद्ध लड़ रहा है। एक तरफ, चीन के भेजे गए वायरस के खिलाफ हमारे डॉक्टर, नर्स आदि युद्ध लड़ रहे हैं और बॉर्डर पर हमारे सैनिक युद्ध लड़ रहे हैं।

आज पूरा देश एक तरफ हमारे डॉक्टर के साथ खड़ा है और दूसरी तरफ हमारे सैनिकों के साथ खड़ा है और इन दोनों ही युद्धों को हमें मिल कर लड़ना है। इसमें बिल्कुल भी राजनीति नहीं होनी चाहिए। इसमें कोई भी पार्टीबाजी और गुटबाजी नहीं होनी चाहिए। पूरे देश को एक होकर कोरोना के खिलाफ भी युद्ध लड़ना है और चीन के खिलाफ भी युद्ध लड़ना है। हमारे 20 जवान पीछे नहीं हटे, पूरा देश भी पीछे नहीं हटने वाला है। हम जब तब जीत नहीं जाएंगे, तब तक देश पीछे नहीं हटेगा।

कोरोना वायरस के संक्रमण के बढ़ते मामले के चलते अब होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे हल्के और बिना लक्षण वाले प्रत्येक मरीज को दिल्ली सरकार ऑक्सी पल्स मीटर देगी। ताकि वे अपना ऑक्सीजन स्तर मापते रहें। यदि ऑक्सीजन स्तर गिरता है तो उन्हें तत्काल कंसंट्रेटर के माध्यम से ऑक्सीजन मुहैया कराई जाएगी। सोमवार को ऑनलाइन प्रेसवार्ता में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह जानकारी दी। केजरीवाल ने कहा कि इसके लिए सभी जिलों में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर रखे जाएंगे।

25 हजार केस एक्टिव, 33 हजार लोग ठीक हुए
केजरीवाल ने कहा कि कोरोना के संक्रमण को रोकने के साथ ही सरकार कोरोना संक्रमितों के इलाज की व्यवस्था कर रही है। दिल्ली में अभी करीब 25 हजार एक्टिव केस हैं। 33 हजार लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। 25 हजार लोगों को अभी भी कोरोना है।

अस्पतालों में इस समय 6 हजार के करीब मरीज भर्ती हैं और 12 हजार लोगों का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। सीएम ने कहा कि आज से ठीक एक सप्ताह पहले दिल्ली में 24 हजार एक्टिव केस थे। एक सप्ताह में केवल एक हजार केस बढ़े हैं। इसका मतलब यह है कि जितने लोग ठीक हो रहे हैं, उतने ही लोग बीमार हो रहे हैं। फिलहाल ऐसा लगता है कि कोरोना के मामलों में स्थिरता आ रही है।

रोजाना हो रही हैं 18 हजार की जांच
केजरीवाल ने कहा कि पिछले दिनों हमने जांच तीन गुना बढ़ा दी है। पहले प्रतिदिन 5 हजार जांच की जा रही थी। अब प्रतिदिन 18 हजार के करीब जांच की जा रही है। बीच में कुछ लैब ने गड़बड़ी करने की कोशिश की थी, उनके खिलाफ हमने कार्रवाई की, क्योंकि गलत काम किसी को नहीं करने दिया जाएगा। जब उनकी जांच की गई, तो पता चला कि कुछ लैब ऐसी थीं, जो केस निगेटिव होने के बाद भी पॉजिटिव रिपोर्ट दे रही थी। केंद्र सरकार की मदद से दिल्ली में एंटिजन टेस्ट भी शुरू किए गए हैं। एंटिजन टेस्ट रैपिड टेस्ट होता है, जिसमें 15 से 30 मिनट में पता चल जाता है।

कोरोना की लड़ाई में केंद्र सरकार से मिल रही काफी मदद
केजरीवाल ने कहा कि 12 जून को दिल्ली के सारे अस्पतालों में मिला कर 5300 बेड भरे हुए थे। आज की तारीख में 6200 बेड भरे हैं। करीब 10 दिनों में केवल 900 बेड भरे हैं। इन 10 दिनों में 23 हजार नए मरीज आए हैं। इन 23 हजार मरीजों में से केवल 900 अतिरिक्त बेड की जरूरत पड़ी है। इसके दो मायने हैं। पहला, जितने लोग अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं, उतने ही लोग ठीक होकर घर भी जा रहे हैं। दूसरा, जितने भी नए केस आ रहे हैं, उनमें गंभीर केस बहुत कम हैं। इसमें हल्के लक्षणों वाले और बिना लक्षणों वाले केस ज्यादा हैं, जिनका हम घर पर इलाज कर रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Immediately after oxygen levels fall, the patient will be provided immediately, will be admitted to the hospital if needed: Arvind Kejriwal


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/delhi-ncr/news/immediately-after-oxygen-levels-fall-the-patient-will-be-provided-immediately-will-be-admitted-to-the-hospital-if-needed-arvind-kejriwal-127438031.html
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();