Latest Updates

पुरानी सूती और मलमल की पगड़ियों एकत्र कर बनाए 50 हजार मास्क, बस्तियों में बांटे जाएंगे ये मास्क

पगड़ी के लिए सिखों ने कई शहादतें दी है। पगड़ी को शान समझने वाले सिख कोरोना संक्रमण से बच्चों की जान बचाने के लिए उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर सरदार अवतार सिंह ने पगड़ी से मास्क बना गरीब बच्चों को वितरण कर मानवता का मिसाल कायम की है।

अवतार सिंह से प्रेरणा लेते हुए कई सिख युवक इसी तरह से और भी मास्क बनाकर बड़ो, बच्चों सभी को बांटने लगे है। सिंह ने कुछ स्लम के बच्चों को पड़ोस में जब बिना मास्क पढ़ाई के लिए जाता देखा तो पता चला कि बच्चे का पिता मजदूरी करता है। लॉकडाउन में काम बंद होने से खाने के भी लाले पड़े है।

इसके बाद उन्होंने स्लम, झुग्गियों में पढ़ने वाले बच्चों को निशुल्क मास्क उपलब्ध करवाने के लिए अपने सिख समाज में संपर्क कर सिख समाज के सभी उम्र के पुरुषों से संपर्क कर पुरानी पगड़ी देने की मांग की। इसके बाद अवतार सिंह ने दान में मिली पगड़ियों को ड्राईक्लीन करवा कर अपने परिवार के लोगों, परिचितों के माध्यम से 50 हजार से अधिक मास्क बना डाले।

मास्क को ड्राईक्लीन करवा कर सोमवार को सिंह ने भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री आरपी सिंह के उपस्थिति में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता को सौंपें। सूती और मलमल की पगड़ियों से तैयार किए गए हैं मास्क को बार-बार धो कर बार-बार पहना जा सकता है।

^देश में सिख समाज ने सेवा कार्यों में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है। दिल्ली में स्कूल खुलने में देरी है इसलिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर स्कूली बच्चों के अभिभावकों को पगड़ियों से बने मास्क देंगे।
-आदेश गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

^मास्क वितरण अभियान निरंतर जारी रहेगा और दिल्ली का कोई भी स्कूली बच्चा इससे वंचित नहीं रहेगा और प्रत्येक बच्चे को दो मास्क दिया जाएगा। मास्क को तैयार करते वक्त साफ-सफाई और सेनिटाइजेशन का विशेष ध्यान रखा।
-आरपी सिंह, राष्ट्रीय मंत्री, भाजपा



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
उत्तरी निगम के महापौैर लोगों से पुरानी पगड़ी एकत्र कर 50 हजार मास्क का निर्माण करवा कर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को सौंपा, यह मास्क स्लम बस्तियों में स्कूली छात्रों को कोरोना से बचाने के लिए वितरित किया जाएगा।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/delhi-ncr/news/50-thousand-masks-made-by-collecting-old-cotton-and-muslin-turbans-these-masks-will-be-distributed-in-settlements-127438027.html
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();