Latest Updates

करोलबाग में व्यापारियों ने किया विरोध प्रदर्शन, जलाया चीनी सामान

गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प में भारतीय सेना के एक कर्नल समेत 20 जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद से पूरे देश में चीन के खिलाफ आक्रोश है। लोग चीनी उत्पादों का जमकर बहिष्कार कर रहे हैं। सोमवार को दिल्ली के मुख्य बाजार करोल बाग में कारोबारियों की संस्था कन्फैडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स ने चीन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

इस दौरान संस्था के लोगों चीनी सामान जलाकर विरोध प्रकट किया। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व संस्था के महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने किया। हालांकि इस दौरान पुलिस ने कुछ देर के लिए खंडेलवाल को हिरासत में ले लिया था। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।

कैट ने दावा किया है कि उन्होंने महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे से चीनी प्रोजेक्ट पर रोक लगाने की मांग की थी, जिसे महाराष्ट्र सरकार ने स्वीकार कर लिया है। महाराष्ट्र सरकार ने सरकार ने 5000 करोड़ रुपये के 3 प्रोजेक्ट के करार पर रोक लगा दी है।

ठाकरे की तारीफ करते हुए खंडेलवाल ने अपने बयान में कहा है कि महाराष्ट्र सरकार का यह कदम चीन के लिए सबक होगा। बता दें कि कैट ने हाल ही में चीनी उत्पादों का बहिष्कार करने के लिए भारतीय सामान हमारा अभिमान नाम से एक राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत की है।

उन्होंने आगे कहा कि भारत में राखी का त्योहार आने वाला है। देश की महिलाएं जब अपने भाइयों की कलाई में चीन की राखी के बजाय देश की बनी राखियां बांधेंगी तब इसका असर पड़ेगा। उस समय देश की महिलाएं चीन की बनी राखियों का बहिष्कार करेंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Traders protest in Karol Bagh, Chinese goods burnt


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/delhi-ncr/news/traders-protest-in-karol-bagh-chinese-goods-burnt-127437855.html
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();