बारिश के बौछारों से पारा गिरा नीचे, धूल भरी आंधी से वाहन चालकों काे हुई परेशानी
राजधानी में मानसून ने गुरुवार को दस्तक दे दी और इसके साथ ही बारिश की तेज बौछारों से मौसम का मिजाज बदल गया। आज बारिश के तेज बौछारों से पारा गिरने से लोगों को गर्मी, उमस से राहत तो मिल गई, पर धूल भरी आंधी से वाहन चालकों काे परेशानी का भी सामना करना पड़ा। कई इलाकों में तेज आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई तो कहीं तेज बारिश हुई।
प्रादेशिक मौसम केंद्र के वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि राजधानी समेत एनसीआर के अन्य इलाकों में मानसून अपने तय समय से पहले ही पहुंची चुकी है। लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी से उन्हें राहत मिली है।
उम्मीद है कि इसी तरीके से बारिश होती रहे और उन्हें गर्मी से पूरी तरीके से राहत मिल सकेगा। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है और मौसम विभाग लगातार बारिश होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
पश्चिम दिल्ली के न्यू मोती नगर से तेज हवाओं के साथ तेज हवाओं के साथ बारिश की शुरूआत हुई। दिल्ली के शास्त्री पार्क उस्ता रोड पर भी धूल भरी आंधी के साथ दिन में भी अंधेरा छा गया जिसके चलते वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना उठाना पड़ा।
चालकों का कहना था कि धूल भरी आंधी इतनी तेज थी कि वाहन की लाइट जलाने के बाद भी दिन में ही कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। इस वजह से कुछ वाहन चालकों ने सड़क के किनारे ही सुरक्षा कारणों से अपने वाहन रोक लिया। धूल भरी आंधी के साथ थोड़ी बहुत बूंदाबांदी शुरू हुई। पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर, गीता कॉलोनी, मंडावली मयूर विहार, आनंद विहार इलाके में भी मानसून की बारिश हुई जिससे लोगों को राहत मिली।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/delhi-ncr/news/mercury-fell-down-due-to-rain-showers-dusty-storm-caused-problems-to-drivers-127448393.html