Latest Updates

कोर्ट का आदेश दरकिनार कर कांग्रेस ने लगाया था आपातकाल : किशन रेड्डी

कांग्रेस द्वारा 25 जून 1975 को लगाए गए इमरजेंसी के दौरान हुई यातनाओं को अवगत कराने के लिए आज भाजपा ने प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता, विजय गोयल ने किया।

इस अवसर पर विधायक अजय महावर उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर जय प्रकाश सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
इस अवसर पर जी किशन रेड्डी ने कहा कि हाईकोर्ट के फैसले को कुचलकर कुर्सी बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने इस देश में आपातकाल लगाया था। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को आपातकाल के दौरान कांग्रेस द्वारा देश में किए गए अत्याचारों के बारे में जरूर पढ़ना चाहिए। आपातकाल के दौरान विपक्ष के नेताओं को जेल में डाला गया, राजनीतिक पार्टियों पर प्रतिबंध लगाया गया, लोगों के हित में काम करने वाले संगठनों पर भी प्रतिबंध लगाया गया, जबरन नसबंदी कराई गई, प्रजातंत्र का गला घोटते हुए मीडिया की आजादी छीन ली गई। आदेश गुप्ता ने कहा कि आज से 45 साल पहले कांग्रेस की सरकार द्वारा आपातकाल लगाकर एक व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति के लिए देश के नागरिकों के अधिकार का हनन किया गया, लोकतंत्र और न्याय तंत्र को कुचला गया।

विजय गोयल ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र के सबसे दुःखद अध्याय 25 जून 1975 आपातकाल का है। देश स्वतंत्र होने के बाद भी तत्कालीन सरकार ने लाखों लोगों को जेल में डालकर देशवासियों की संवैधानिक आजादी को छीना था। सत्ता के मोह में सिंहासन को बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने दिन दहाड़े लोकतंत्र की हत्या कर दी थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता, विजय गोयल ने प्रदर्शन किया।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/delhi-ncr/news/congress-imposed-emergency-bypassing-court-order-kishan-reddy-127448354.html
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();