Latest Updates

कोरोना वैक्सीन का ट्रायल शुरू, दो दिन में 37 लोगों को वैक्सीन लगाई गई

एनआईटी-3 नंबर स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में को वैक्सीन का तीसरे चरण का ट्रायल शुरू हो गया। यह वैक्सीन आईसीएमआर व फार्मास्युटिकल फर्म भारत बायोटेक ने संयुक्त रूप से तैयार की है। दो दिन में 37 लोगों को वैक्सीन दी गई। गुरुवार को 15 और शुक्रवार को 22 लोगों को वैक्सीन दी गई। ट्रायल का शुभारंभ डीसी यशपाल यादव ने किया। उन्होंने कहा कि इसे कोवैक्सीन नाम दिया गया है।

उन्होंने कहा सरकार का यह अच्छा प्रयास है। देश में इसके अच्छे परिणाम देखने को मिले हैं। उन्होंने कहा लोगों को वैक्सीन ट्रायल में शामिल होने के लिए आगे आना चाहिए। वैक्सीनेशन से पहले लोगों को ट्रायल के संबंध में पूरी जानकारी देकर उनकी सहमति ली गई। इसके बाद इसके लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई। इसमें 18 साल से ऊपर के लोगों को शामिल किया गया है।

वैक्सीन का ट्रायल किए जाने वाले हर व्यक्ति का सबसे पहले बीपी व शुगर मापा गया। इसके बाद कोविड सैंपल और एंटीबॉडीज टेस्ट किया गया। फिर वैक्सीन की डोज दी गई। इसे लगाने के बाद आधे घंटे तक डॉक्टरों की टीम ने व्यक्ति को अपनी निगरानी में रखा। जिससे किसी की तरह की दिक्कत होने पर उसे तुरंत उपचार उपलब्ध कराया जा सके।

ट्रायल के पहले दिन करीब 15 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इसमें 30 से 71 साल के लोग शामिल किए गए। जबकि शुक्रवार को 22 लोगों पर वैक्सीन का ट्रायल हुआ। यह वैक्सीन एक व्यक्ति को दो बार लगेगी। इसकी दूसरी डोज 28 दिन बाद दी जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/delhi-ncr/faridabad/news/trial-of-corona-vaccine-started-in-two-days-37-people-were-vaccinated-127956993.html
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();