Latest Updates

संपत्ति कर के बकाएदारों की संपत्तियों को निगम सीलिंग के साथ नीलाम भी करेगा

संपत्ति कर के बकाएदारों पर नगर निगम अब सख्त कदम उठाने जा रहा है। वसूली के लिए सीलिंग के साथ-साथ संपत्तियों को नीलाम करने की भी कार्रवाई करेगा। निगम कमिश्नर डा. यश गर्ग ने शुक्रवार को उक्त कार्रवाई करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दे दिए। उन्होंने बैठक में कराधान विभाग के अधिकारियों से कहा कि कुछ बड़े करदाता संपत्ति कर के करोड़ों रुपए जमा नहीं कर रहे है।

इससे शहरवासियों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने में निगम को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। निगम के जनसंपर्क अधिकारी रतनलाल रोहिल्ला के अनुसार कमिश्नर ने बैठक में 31 दिसंबर तक कम से कम 46 करोड़ रुपए बकाए संपत्ति कर की वसूली के निर्देश निगमाधिकारियों को दिए हैं। इसके लिए निगम के सातों जोन के टारगेट भी निर्धारित किए गए हैं। कमिश्नर डा. गर्ग ने अधिकारियों से कहा कि राज्य सरकार की संपत्ति कर की ब्याज माफी योजना का अधिकाधिक प्रचार करें जिससे शहरवासी इससे लाभान्वित हो सकें।

उन्होंने शहरवासियों से आह्वान किया कि कार्रवाई से बचने के लिए वे बकाया संपत्ति कर की राशि बिना किसी देरी के जमा कराएं। जिससे निगम प्रशासन सफाई, सीवरेज, जलापूर्ति सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं उन्हें बेहतर तरीके से उपलब्ध करा सके।

उन्होंने कहा कोविड-19 के दृष्टिगत निगम कार्यालयों में आने के बजाय वे संपत्ति कर ऑनलाइन भी जमा कर सकते हैं। बैठक में निगम के संयुक्त आयुक्त, अतिरिक्त निगमायुक्त, सभी क्षेत्रीय एवं कर अधिकारी और भूमि एवं अनुज्ञप्ति अधिकारी आदि मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/delhi-ncr/faridabad/news/corporation-will-also-auction-the-properties-of-defaulters-of-property-tax-along-with-sealing-127956972.html
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();