Latest Updates

गोविंदपुरी में महिला की जलकर हुई मौत, जेठानी और उसका बेटा अरेस्ट

गोविंदपुरी इलाके में एक महिला की जलकर हुई मौत के मामले में मां बेटे को अरेस्ट किया गया है। इस केस में दोनों फरार चल रहे थे, जिन्हें कोर्ट ने भगौड़ा घोषित कर दिया था। इन दोनों पर बीस बीस हजार रुपए का इनाम भी घोषित हो चुका था। आरोपियों की पहचान कुणाल गुप्ता और कुमकुम गुप्ता के तौर पर हुई।

क्राइम ब्रांच के मुताबिक 23 जुलाई 2016 में पीसीआर कॉल के जरिए एक महिला के जलने की सूचना मिली। गोविंदपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इससे पहले झुलसी महिला को पति ने अस्पताल में भर्ती करवा दिया था। जांच अधिकार ने अर्चना गुप्ता नाम की घायल महिला से बात की, जिसने बताया उसके ससुराल पक्ष के लोग कई बार मारपीट कर चुके हैं। उसे धमकी भी देते हैं।

घर में हुए झगड़े के बाद उसने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क आग लगा ली। उसके बयान पर पुलिस ने घरेलू हिंसा का मुकदमा दर्ज किया। बाद में इलाज के दौरान इस महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने केस की जांच के दौरान महिला के ससुर, सास और दो जेठ को अरेस्ट कर लिया।

लेकिन उसकी जेठानी कुमकुम गुप्ता, उसका बेटा और सुधा गुप्ता फरार हो गए। इनके खिलाफ कोर्ट ने नॉन बेलेबल वारंट भी जारी कर दिए थे। आखिरकार उनकी फरारी को देखते हुए पुलिस ने प्रत्येक पर बीस बीस हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर दिया था।

क्राइम ब्रांच को आरोपियों के बारे में मिले एक इनपुट के बाद उन्हें गोविंदपुरी इलाके से ही पकड़ा जा सका। दोनों की गिरफ्तारी को लेकर सम् बंधित थाना पुलिस को खबर कर दी गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/delhi-ncr/news/woman-burnt-to-death-in-govindpuri-jethani-and-her-son-arrested-127953713.html
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();