Latest Updates

मुंबई के लोगों को अगले सप्ताह से झुलसाएगी हीट वेब्स, 40 डिग्री तक जा सकता है तापमान

मुंबई: अप्रैल के दूसरे सप्ताह से मुंबईकरों को भीषण गर्मी के प्रकोप का सामना करना पड़ सकता है। तापमान के 40 डिग्री के करीब पहुंचने का अनुमान मौसम वैज्ञानिकों ने लगाया है। बीते कुछ सप्ताह से मुंबई में तापमान में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। विभाग ने 10 अप्रैल से हीट वेव शुरू होने का अनुमान लगाया है।गुजरात और राजस्थान में पिछले सप्ताह हुई बारिश का असर मुंबई के मौसम पर भी दिखाई दिया था। गुजरात और राजस्थान से आ रही ठंड हवाओं से मुंबई का मौसम कभी ठंडा, तो कभी गर्म रहा था। देश के पश्चिमी हिस्से में बारिश का असर अब खत्म हो गया है। वहां के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। ऐसे में मुंबईकरों को भी हीट वेव का सामना करना पड़ सकता है।

पश्चिमी क्षेत्र से आ रही है गर्म हवा

मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत के अनुसार, पश्चिमी क्षेत्र में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र तैयार होने की वजह से गुजरात और राजस्थान के तापमान में गिरावट आई थी। यहां चक्रवात का असर खत्म हो रहा है, जिसके कारण पश्चिमी क्षेत्र से गर्म हवा मुंबई की तरफ आ रही है। मुंबई के तापमान में वृद्धि होने लगी है। 2 अप्रैल को मुंबई का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।

इस सप्ताह राहत

हालांकि विदर्भ और तेलंगाना में 6 से 8 अप्रैल के बीच चक्रवात की स्थिति निर्माण हो सकती है। इसक असर मुंबई में भी दिखेगा। इस सप्ताह तापमान में अधिक बढ़ोतरी होने की उम्मीद कम ही है, लेकिन अप्रैल के दूसरे सप्ताह से गर्मी अपने चरम पर होगी। बता दें कि मार्च महीने में ही महाराष्ट्र के कुछ हिस्से में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के हाई तक पहुंच गया था। मौसम में लगातार हो रहे इस बदलाव को देखते हुए इस साल गर्मी के सभी पिछले रिकॉर्ड टूटने का अनुमान है।

सर्दी, खांसी, बुखार के मरीज बढ़े

मौसम में लगातार आ रहे बदलाव की वजह से मौसमी बीमारियां भी बढ़ रही है। यह सीजन वायरस के तेजी से फैलने के लिए अनुकूल है। ऐसे में सर्दी, खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। बीएमसी के एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार, विभिन्न अस्पतालों के ओपीडी में अधिकतर मरीज सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित हैं। मौसमी बीमारी के मरीजों की संख्या और भी बढ़ सकती है। मौसम के सामान्य होते ही इनकी संख्या में गिरावट आने लगेगी।

कोरोना के 172 नए केस

रविवार को मुंबई में कोरोना के 172 नए केस मिले हैं। इसमें से 160 लोगों का उपचार घर में जारी है, जबकि 12 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया। उपचार के दौरान 4 लोगों को ऑक्सिजन की जरूरत पड़ी है। पिछले 24 घंटे में 123 मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना से बचाव के लिए डॉक्टरों ने लोगों से मास्क पहनने और बूस्टर डोज लेने की अपील की है। राहत की बात यह कि कोरोना के संक्रमित मरीज दवा से ही ठीक हो रहे हैं।


from https://navbharattimes.indiatimes.com/metro/mumbai/development/mumbai-weather-10-days-temperature-in-maharashtra-heat-waves/articleshow/99197142.cms
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();