Latest Updates

खालिस्तानी आतंकी गुरवतवंत सिंह पन्नू की धमकी के बाद असम सीएम सरमा की सुरक्षा बढ़ाई गई

नई दिल्ली : दिल्ली और असम में असमिया पत्रकारों को मिले एक ऑडियो संदेश के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। ऑडियो संदेश में खुद को प्रतिबंधित ‘सिख फॉर जस्टिस’ का सदस्य बताने वाले गुरपतवंत सिंह पन्नू नाम के आतंकी ने शर्मा को धमकी दी थी।इस मामले से जुड़े अधिकारियों ने दावा किया कि संदेश में आवाज पन्नू की थी, जिसे केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से सख्त आतंकवाद विरोधी कानून- गैरकानूनी गतिविधियां (निवारण) अधिनियम यानी UAPA के तहत आतंकवादी घोषित किया जा चुका है। वह इस समय अमेरिका में हैं। ऑडियो संदेश भेजने वाले ने दावा किया था कि असम की जेल में सिखों को 'यातना' दी जा रही है और शर्मा को इससे दूर रहने के लिए कहा।खालिस्तान समर्थक कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह के खिलाफ 18 मार्च की कार्रवाई के बाद, पंजाब सरकार ने उसके 7 करीबी सहयोगियों को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत गिरफ्तार कर असम की डिब्रूगढ़ जेल में ट्रांसफर कर दिया था। कुछ पत्रकारों को दोपहर में दो बार यह ऑडियो संदेश मिला था। असम पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कहा कि शर्मा की सुरक्षा बढ़ा दी है। असम पुलिस के महानिदेशक जी पी सिंह ने ट्वीट किया, 'गुरपतवंत सिंह पन्नू नामक एक व्यक्ति द्वारा असम के मुख्यमंत्री को धमकी दिए जाने के संबंध में भारतीय दंड सहिंता की संबंधित धाराओं और यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया गया है। मुख्यमंत्री शर्मा की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।'डीजीपी ने ट्वीट किया, ‘भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) की संबंधित धाराओं के तहत एसटीएफ पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।’ उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को भी उभरते खतरों के मद्देनजर सतर्क किया गया है। सिंह ने कहा, ‘असम पुलिस द्वारा इस खतरे को काफी गंभीरता से लिया गया है। केंद्रीय एजेंसियों को इस मुद्दे पर अवगत कराया गया है।’


from https://navbharattimes.indiatimes.com/india/security-of-assam-cm-himanta-biswa-sarma-tightened-after-khalistani-threat-call/articleshow/99193950.cms
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();