Latest Updates

दिल्ली में अब कब होगी बारिश? मौसम विभाग की ये भविष्यवाणी पढ़ लीजिए

नई दिल्ली: मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। मौसम के इस बदलते मिजाज की वजह से इस सीजन में पूर्वानुमान भी मुश्किल हो रहा है। यही वजह है कि तीन-तीन घंटे के नाउकास्ट पर लोगों को नज़र बनाए रखने की सलाह दी जा रही है। बहरहाल बुधवार को हुए पूर्वानुमान में राजधानी में अभी इस हफ्ते मौसम और चकमा देगा। बूंदाबांदी के साथ इस हफ्ते आंधी की संभावना भी बनी हुई है। यानी तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला अभी आगे भी जारी रह सकता है।सुबह बारिश दिन में तेज धूपगुरुवार को तेज धूप की वजह से दोपहर के समय लोगों को तेज गर्मी का अहसास हुआ। अधिकतम तापमान बढ़कर 33.5 डिग्री पर पहुंच गया। हालांकि अब भी यह सामान्य से एक डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री रहा। यह सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। सुबह-सवेरे कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हुई। हवा में नमी का स्तर 24 से 82 प्रतिशत तक रहा। सफदरजंग के अलावा लोदी रोड, पालम, आया नगर, पीतमपुरा में बूंदाबांदी हुई। 9 बजे धूप खिल गई। वहीं अब कुछ जगहों पर अधिकतम तापमान 34 और 35 डिग्री के आसपास पहुंच रहा है। रिज का तापमान 34.1 डिग्री, नजफगढ़ का 35.1, पीतमपुरा का 35 डिग्री और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का 34.8 डिग्री रहा।अब कब होगी बारिशअब शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक रहेगा। आठ अप्रैल को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहेगा। वहीं 9 और 11 अप्रैल को एक बार फिर बूंदाबांदी होगी। इससे कुछ देर के लिए राहत मिलेगी, लेकिन दिन के समय अमूमन गर्मी बनी रहेगी। 9 अप्रैल को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 17 डिग्री रह सकता है। इसके बाद 10 अप्रैल को मौसम शुष्क रहेगा। 11 अप्रैल को बूंदाबांदी के साथ तेज हवाएं चलेंगीं। हवाओं की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। इसकी वजह से अधिकतम तापमान में करीब एक डिग्री की कमी आएगी। यह 33 डिग्री पर पहुंच सकता है। लेकिन 12 अप्रैल को यह फिर से बढ़कर 34 डिग्री तक पहुंच जाएगा।पूर्वानुमान लगाना मुश्किलमौसम विभाग के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टरबेंस जल्दी-जल्दी आ रहे हैं। ये कमजोर हैं लेकिन इसकी वजह से कई बार सिस्टम अचानक बनते हैं। लोकल स्तर पर नमी बढ़ने की वजह से स्थानीय स्तर पर बादल बनते हैं और इनकी वजह से बदलाव दर्ज होते हैं। यही वजह है कि इनका पूर्वानुमान थोड़ा मुश्किल हो जाता है। नाउकास्ट में इसकी जानकारी मिलती है। हर तीन घंटे पर मौसम को लेकर नाउकास्ट मौसम विभाग की साइट पर किया जा सकता है।


from https://navbharattimes.indiatimes.com/metro/delhi/other-news/delhi-weather-forecast-rain-update-today-aaj-ka-mausam/articleshow/99309013.cms
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();