Latest Updates

दलल-नएड म भ दखग बपरजय क असर आध-बरश स गरम क तवर पडग नरम

नई दिल्ली: गुजरात में आज बिपरजॉय चक्रवात तबाही मचा सकता है। अभी से समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं और कई जगहों पर आंधी-बारिश भी हो रही है। इस चक्रवात का असर गुजरात के साथ-साथ महाराष्ट्र, राजस्थान और दिल्ली एनसीआर में भी पड़ेगा। दूसरी और राजस्थान में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस भी बन रहा है। बिपरजॉय और वेस्टर्न डिस्टरबेंस मिलकर राजधानी को गर्मी से राहत दिलवाने आ रहे हैं। 18 और 19 जून को अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। आंधी व बूंदाबांदी आज से ही शुरू होगी। ऐसे में तापमान में कमी आना भी गुरुवार को ही शुरू हो जाएगा।कल दिल्ली-नोएडा में हुई हल्की बूंदाबांदीमौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री रहा। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 29.7 डिग्री रहा। यह सामान्य से दो डिग्री अधिक है। हवा में नमी का स्तर 43 से 57 प्रतिशत रहा। नजफगढ़ और सीडब्ल्यूजी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स दिल्ली के सबसे गर्म क्षेत्र रहे। यहां का अधिकतम तापमान 43.4 रहा। वहीं कई जगहों पर लगातार दूसरे दिन न्यूनतम तापमान 30 डिग्री से अधिक बना रहा। लोदी रोड का न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री, डीयू का 30.1, गाजियाबाद का 30.5, नोएडा का 31, पीतमपुरा का 32.8 और सीडब्ल्यूजी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का 32.8 डिग्री रहा।आज से बदलेगा दिल्ली का मौसम, गर्मी से मिलेगी राहतगुरुवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर हल्की बारिश व बूंदाबांदी हो सकती है। आंधी की संभावना भी है। आंधी के दौरान हवाओं की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रह सकता है। 16 जून को भी आंशिक तौर पर बादल देखने को मिलेंगे। आंधी व हल्की-फुल्की बारिश होगी। हवाओं की गति 35 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रह सकता है। 17 जून को आंशिक बादल रहेंगे। अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री तक रह सकता है।18 और 19 जून को भी हो सकती है बारिशइसके बाद 18 व 19 जून को बादल छाएंगे। धूप की तपिश नहीं रहेगी। हल्की बारिश व आंधी की संभावना है। आंधी के दौरान हवाओं की गति 35 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रह सकती है। अधिकतम तापमान घटकर 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री के आसपास रह सकता है। इसके बाद 20 जून से एक बार फिर मौसम साफ होने लगेगा। आंशिक तौर पर बादल रहेंगे। अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तक रह सकता है।


from https://navbharattimes.indiatimes.com/metro/delhi/other-news/delhi-ncr-weather-forecast-biparjoy-cyclone-effect-rainfall-imd-alert/articleshow/101004368.cms
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();