Latest Updates

विदेश से आई कॉल, पुलिस ने ठीक कराई लिफ्ट, बुजुर्ग महिला ने कहा-‘धन्यवाद’

ग्रेटर कैलाश इलाके में रहने वाली 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला के घर की लिफ्ट खराब हो गई। उनका एक बेटा जाम्बिया में रहता है तो दूसरा भारतीय सेना में। पति बीमारी की वजह से अस्पताल में भर्ती है। ऐसे में अपनी मां की मदद के लिए विदेश में बैठे उनके बेटे ने पुलिस कॉल की। जिसके बाद पुलिस ने लिफ्ट मैन को बुलाकर उसे ठीक करवा दिया। मां-बेटे ने पुलिस की जमकर तारीफ की और धन्यवाद दिया।
डीसीपी साउथ अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि बुजुर्ग महिला के विदेश में रह रहे बेटे ने पुलिस को काॅल कर मदद मांगी थी। उन्होंने जानकारी दी बुजुर्ग मां घर में अकेली है। बिल्डिंग की लिफ्ट खराब है। लिफ्ट ठीक करने वाली कंपनी कॉल रिसीव नहीं कर रही थी। जिसके बाद पुलिस शनिवार दोपहर इस महिला के घर पहुंच गई। बीट पुलिसकर्मी ने लिफ्ट ठीक करने वाले मैकेनिक के नंबर निकलवाए। कॉल कर उसे एक को मौके पर बुलाकर लिफ्ट को ठीक करवाया गया। दरअसल, लिफ्ट खराब होने की वजह से यह महिला तीसरी मंजिल से नीचे नहीं आ सकती थी।

पुलिस को वॉट्सएप पर सूचना मिली, घर जाकर ठीक कराया आरओ

ग्रेटर कैलाश पार्ट वन में रहने वाले बुजुर्ग दंपति के घर का आरओ खराब हो गया। उम्र ज्यादा होने की वजह से वह घर से बाहर नहीं जा रहे थे, जिस कारण बीते कुछ दिन से उन्हें पानी की समस्या हो रही थी। ऐसे में पुलिस को वॉट्सएप के जरिए मदद की सूचना मिली। पुलिस ने इस दंपति के घर पहुंच उनका आरओ ठीक करवा दिया। डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया यहां जीके पार्ट वन में डॉक्टर प्रेम भटनागर (75) पत्नी के साथ रहते हैं। उन्होंने वॉट्सएप के जरिए पुलिस को खबर दी कि उनका आरओ खराब है। जिस कारण कई दिन से पानी की परेशानी हो रही है। क्योंकि वह और उनकी पत्नी दोनों की बुजुर्ग हैं इसलिए दोनों ही घर से बाहर नहीं निकल रहे। इस काम के लिए पुलिस ने एक हेड कांस्टेबल को जिम्मा दिया, जिसने दंपति के घर जाकर आरओ मैकेनिक को बुलाकर उसे ठीक करवा दिया। बुजुर्ग दंपति के दोनों बेटे नोएडा और गुडगांव में रहते हैं। इस समस्या का समाधान हो जाने पर दंपति ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Call from abroad, police corrected lift, elderly woman said- 'Thank you'


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/delhi-ncr/news/call-from-abroad-police-corrected-lift-elderly-woman-said-thank-you-127159958.html
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();