Latest Updates

उप-मुख्यमंत्री बिना तथ्यों के उत्तरी नगर निगम पर लगा रहे है आरोप : महापौर

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया द्वारा निगम विद्यालयों के संबंध में दिए गए बयान की उत्तरी दिल्ली के महापौर जय प्रकाश ने निंदा की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार को जो फंड उत्तरी दिल्ली नगर निगम को समय पर देना चाहिए, उसको ना दे कर राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में प्राथमिक शिक्षा देने का अधिकार नगर निगम का है।

दिल्ली सरकार की जिम्मेदारी है कि वो निगम को बकाया फंड समय पर दे। महापौर ने कहा कि दिल्ली सरकार ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम को शिक्षकों के वेतन मद में 590 करोड़ देने थे। जिसमें से दिल्ली सरकार ने अभी तक मात्र 245 करोड़ रुपए ही दिए है। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार को निगम विद्यालयों में फर्नीचर, यूनिफ़ॉर्म, पाठ्य पुस्तकों के लिए नकद सब्सिडी, नोट बुक्स, बाल दिवस जैसे विभिन्न कार्यों के आयोजन के लिए 100 करोड़ रुपए का फंड देना था, जो अभी तक दिल्ली सरकार ने नहीं दिया है।
महापौर ने कहा कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री बिना तथ्यों के उत्तरी दिल्ली नगर निगम पर आरोप लगाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार उत्तरी दिल्ली नगर निगम को समय पर फंड ना दे कर उसे आर्थिक रूप से पंगु बनाना चाहती है।

केवल सत्ताधारी विधायकों को ही मनोनीत किया, जो परंपरा से परे है : बिधुड़ी

दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष रामनिवास गोयल को मंगलवार लिखे एक पत्र में बिधूड़ी ने कहा है कि दिल्ली के तीनों नगर निगमों में दिल्ली विधानसभा के 14 विधायकों का मनोनयन किया गया है लेकिन इनमें विपक्षी पार्टी भाजपा के एक भी सदस्य को जगह नहीं दी गई है। केवल सत्ताधारी विधायकों को ही मनोनीत किया गया है। जबकि परम्पराओं के मुताबिक इस सूची में कम से कम दो भाजपा विधायकों के नाम जरूर शामिल किए जाने चाहिए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/delhi-ncr/news/deputy-chief-minister-accuses-northern-municipal-corporation-without-facts-mayor-127610120.html
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();